देवास: मल्टी में मिला मजदूर का शव, तीन दिनों से था लापता, घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बताया
By Ashish Meena
अगस्त 3, 2025
Dewas News : देवास के चाणक्यपुरी स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना की मल्टी में रविवार को एक मजदूर का शव मिला। मृतक की पहचान सुरेश के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
आसपास के निवासियों ने बताया कि सुरेश पिछले तीन दिनों से कहीं दिखाई नहीं दे रहा था। आज जब उसके घर से बदबू आने लगी, तब लोगों ने देखा तो वो मृत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
इसी मल्टी में दूसरे जगह रहते हैं मां-भाई
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। जानकारी के अनुसार, सुरेश करीब तीन सालों से अकेला ही यहां रहता था और मजदूरी का काम करता था। उसकी मां और एक भाई भी इसी मल्टी में दूसरे स्थान पर रहते हैं।
