देवास: आज खातेगांव पहुंचेंगे शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री बनने के बाद पहला दौरा, आमसभा को करेंगे संबोधित

By Ashish Meena
सितम्बर 29, 2024

Shivraj Khategaon News : एक तरफ मध्य प्रदेश के किसानों द्वारा सोयाबीन के भाव 6000 करने की मांग की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज खातेगांव दौरा है। आज पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान खातेगांव पहुंचने वाले हैं।

विधायक आशीष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को दोपहर 2:00 बजे शिवराज सिंह चौहान डाकबंगला परिसर में आमसभा को संबोधित करेंगे और रिकॉर्ड मतों से मिली जीत के लिए मतदाताओं का आभार प्रकट करेंगे। विधायक आशीष शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के नेतृत्व में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का खातेगांव में भव्य स्वागत किया जाएगा।

जानकारी के लिए आपको बता दे कि शनिवार को ही किसानों द्वारा सोयाबीन के दाम 6000 करने की मांग को लेकर खातेगांव नगर बंद रखा गया था ,साथ ही नेमावर में किसानों द्वारा जल सत्याग्रह करके शाम को खातेगांव में मसाल जुलूस निकाला गया ,इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का यह खातेगांव दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

चुनाव में जीत हासिल करने के बाद यह शिवराज सिंह चौहान का पहला दौरा है। कृषि मंत्री के रूप में प्रथम बार खातेगांव का आगमन पर चौहान का भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

Khategaon News

आगे ये भी पढ़ें :
»
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।