MP में SIR की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 42 लाख से ज्यादा लोगों के नाम हटाए, देखें सभी जिलों के आंकड़े
By Ashish Meena
दिसम्बर 24, 2025
MP News : मध्य प्रदेश में जारी एसआईआर के तहत प्रथम चरण की प्रक्रिया होने पर मंगलवार को चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का प्रारूप जारी किया। जिसके मुताबिक एमपी में 42 लाख 74 हजार 160 मतदाताओं के नाम कम हुए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा और संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर पी एस जादौन ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि, SIR से पहले MP में 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 143 मतदाता थे।
एसआईआर के बाद जारी प्रारूप मतदाता सूची में 5 करोड़ 31 लाख 31 हजार 983 मतदाता हैं। 42 लाख से ज्यादा कम हुए। मतदाताओं में 8 लाख 46 हजार 184 की मृत्यु हो चुकी है। 8 लाख 42 हजार 677 एबसेंट मिले। 2 लाख 76 हजार 961 ऐसे मतदाता थे, जिनका एक से ज्यादा स्थानों पर नाम दर्ज था। इसके अलावा 22 लाख 78 हजार 393 मतदाता शिफ्टेड हो चुके है। साथ ही 29 हजार 927 मतदाताओं के नाम अन्य कारणों से हटाया गया है।
इंदौर में बड़ी गिरावट
इंदौर जिले की मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण और घर-घर सत्यापन के बाद मतदाता संख्या में बड़ी गिरावट आई है। पहले जिले में कुल 28 लाख 67 हजार 268 मतदाता दर्ज थे। सत्यापन के बाद मतदाताओं की संख्या घटकर 24 लाख 16 हजार रह गई। 4 लाख 51 हजार 218 मतदाताओं का सत्यापन नहीं हो पाया।
इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटने की स्थिति में है। तारीख दो बार बढ़ने से 75 हजार 467 मतदाताओं को राहत मिली। दोबारा सत्यापन के बाद ये मतदाता सूची में बने रह सके। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार 84.26 प्रतिशत सत्यापन पूरा हो चुका है, शेष 15.74 प्रतिशत मतदाताओं के नाम हटना तय माना जा रहा है।
खंडवा में 86193 मतदाताओं के नाम कटे
खंडवा जिले में चार विधानसभा आती है, जिसमें खंडवा, मांधाता, हरसूद और पंधाना विधानसभा क्षेत्र में SIR के प्रथम चरण का काम पूरा हो गया। इसका अंतरिम प्रकाशन किया गया। 27 अक्टूबर 2025 को चारों विधानसभाओं में 10 लाख 29 हजार 806 मतदाता थे। लेकिन आज SIR सर्वे के बाद 9 लाख 43 हजार 613 मतदाता रजिस्टर्ड पाए गए।
इस तरह 86 हजार 193 मतदाता कम दर्ज हुए। सबसे ज्यादा परमानेंट शिफ्टेड 50 हजार 784 मतदाता है। 18 हजार 956 मतदाता मृत पाए गए। 8 हजार 782 मतदाता डबल वोटर कार्ड वाले और 7548 मतदाताओं का कोई पता नहीं चल पाया है। खंडवा कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूचियों के ड्रॉफ्ट पब्लिकेशन को सीडी और अंतरिम प्रकाशन की विधानसभा वार सूचियां सौंपी गईं।
सिंगरौली की तीन विधानसभा के आंकड़े
सिंगरौली जिले की तीनों विधानसभाओं में मतदाता सूची के प्रथम चरण का अंतिम प्रारूप प्रकाशन हुआ जिसमें 6.52 लाख कुल मतदाता है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 की प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है।
दिनांक 23 दिसंबर 2025 की स्थिति के अनुसार, सिंगरौली जिले की तीनों विधानसभा सीटों—चितरंगी, सिंगरौली और देवसर में मतदाताओं की कुल संख्या 6,52,795 हो गई है। प्रकाशन के अनुसार जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या 3,43,401 और महिला मतदाताओं की संख्या 3,09,390 है, जबकि तृतीय लिंग के 4 मतदाता पंजीकृत हैं।
सिंगरौली में विधानसभा वार मतदाताओं की स्थिति
चितरंगी (79) – कुल 2,34,745 मतदाता हैं।
सिंगरौली (80) – यहां सबसे कम 1,87,297 मतदाता हैं।
देवसर (81) – यहां कुल मतदाताओं की संख्या 2,30,753 है।
सबसे ज्यादा मृत मतदाताओं इस जिले में
जबलपुर – 51357
इंदौर – 43741
सागर – 36467
भोपाल – 33791
ग्वालियर – 27852
सबसे कम मृत मतदाता वाले जिले
पांढुर्णा – 4981
हरदा – 5303
निवाड़ी – 5539
आगर मालवा – 6163
श्योपुर – 6698
सबसे ज्यादा एबसेंट वाले जिले
इंदौर – 175424
भोपाल – 101503
जबलपुर – 66678
ग्वालियर – 61520
उज्जैन – 28662
सबसे कम एबसेंट वाले जिले
आलीराजपुर – 672
पांढुर्णा – 1371
आगर मालवा – 1734
उमरिया – 1798
डिंडोरी – 2024
सबसे ज्यादा शिफ्टेड वोटर वाले जिले
भोपाल – 286661
इंदौर – 197898
ग्वालियर – 148273
जबलपुर – 115437
सागर – 80901
सबसे कम शिफ्टेड वोटर वाले जिले
पांढुर्णा – 5784
डिंडोरी – 6989
निवाड़ी – 9709
आगर मालवा – 10192
हरदा – 11193
सबसे ज्यादा डबल नेम वाले जिले
बुरहानपुर – 23594
इंदौर – 22808
धार – 14198
भोपाल – 14171
उज्जैन – 14100
सबसे कम डबल नेम वाले जिले
उमरिया – 968
आगर मालवा – 988
नीमच – 1036
मैहर – 1235
निवाड़ी – 1267
