पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मध्यप्रदेश के 17 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे

By Ashish Meena
अप्रैल 1, 2025

Gujarat Fire News: गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मध्यप्रदेश के 17 मजदूरों की मौत हो गई और 3 मजदूर गंभीर घायल हो गए। फैक्ट्री डीसा के धुनवा रोड पर है। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बॉयलर फटने से पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

नगर निगम के अधिकारी मौके पर पटाखा फैक्ट्री में पहुंच गए हैं।

मानव अंग दूर-दूर तक पड़े नजर आए
विस्फोट के दौरान मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। अचानक हुए विस्फोट से उन्हें भागने का भी मौका नहीं मिला। विस्फोट इतना भीषण था कि कई मजदूरों के अंग भी दूर-दूर तक बिखर गए। फैक्ट्री के पीछे खेत में भी कुछ मानव अंग मिले हैं। आग पर काबू पाने के बाद अब फायर ब्रिगेड के कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर कूलिंग कर रहे हैं।

Also Read – एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, मच गई चीख-पुकार

तीन लोग 40 प्रतिशत से अधिक जल गए
डीसा एसडीएम नेहा पांचाल ने बताया कि घटना में सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल 3 लोगों का इलाज चल रहा है। ये 40 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे को लेकर प्रशासन की ओर से जांच जारी है। जल्द ही हादसे की सही वजह का पता लगाया जाएगा।

दमकल विभाग के कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में करीब 3 घंटे का समय लगा।

पटाखा बेचने का लायसेंस था, बनाने का नहीं
दीपक ट्रेडर्स नाम की यह पटाखा फैक्ट्री खूबचंद सिंधी की है। वह इस फैक्ट्री में विस्फोटक लाकर पटाखा बनवाते थे। हालांकि, अब तक की जांच में पता चला है कि कंपनी मालिक के पास केवल पटाखा बेचने का लायसेंस है, बनाने का नहीं, इसलिए स्थानीय पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

डीसा विधायक प्रवीण माली ने बताया कि फैक्ट्री के मलबे के नीचे अभी भी मजदूर दबे हुए हैं। हालांकि पांच लोगों को बचा लिया गया है और अस्पताल ले जाया गया है। जिनका इलाज चल रहा है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»