मंडी में किसान की हार्ट अटैक से मौत, ट्रैक्टर में ही थम गई सांस

By Ashish Meena
अक्टूबर 6, 2026

मध्य प्रदेश के खरगोन से सनसनीखेज मामला सामने आया है। कपास मंडी में मंगलवार को एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई।इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार लेप पुनर्वास निवासी किसान अशोक वर्मा (53) रविवार को कपास बेचने मंडी आए थे। मंगलवार को उनकी कपास की बिक्री हो गई थी।

इसी दौरान अन्य किसानों द्वारा भाव कम मिलने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था।अशोक वर्मा ट्रैक्टर पर बैठकर घर लौटने की तैयारी में थे, लेकिन प्रदर्शन के कारण वे मंडी के अंदर ही रुके रहे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। साथी किसान उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»