विधायक के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूर्व विधायक ने ही बरसाईं गोलियां, इलाके में मचा हड़कंप

By Ashish Meena
जनवरी 27, 2025

हरिद्वार: उत्तराखंड में हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा में विधायक और पूर्व विधायक के बीच गैंगवार जैसा माहौल बन गया है. खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर तीन गाड़ियों में सवार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की. दिन दहाड़े ताबड़तोड़ गोलियों से इलाका गूंज गया. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है.

आरोप है कि खानपुर से भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनके समर्थकों ने मौजूदा विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर गोलियां चलाई हैं. बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर वर्तमान विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच जुबानी जंग जारी थी.

Also Read – दर्दनाक सड़क हादसा: महाकुंभ में जा रहे परिवार के चार सदस्यों की मौत, मृतकों में सैनिक भी शामिल

फायरिंग की आवाजों से इलाके में हड़कंप मच गया है. गोलीबारी के बाद सड़क पर मौजूद लोग इधर-उधर भागते नजर आए. घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. वहीं, विधायक उमेश कुमार के समर्थक भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»