उफान पर गंगा नदी, फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, 5 शहरों में रेड अलर्ट

By Ashish Meena
सितम्बर 15, 2024

Rashtriya Ekta News : देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। इन सबके बीच बिहार पर एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। इसके कारण बिहार के कई शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

खबरों की मानें तो पिछले 24 घंटे में गंगा नदी का जलस्तर 15 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। इसका असर बक्सर, सिमरी, चिक्की और ब्रह्मपुर में देखने को मिला है, जहां गंगा नदी का पानी उफान पर है।

बता दें कि बीती रात से गंगा नदी का जलस्तर 40 सेमी से भी ज्यादा बढ़ चुका है। बिहार सरकार ने 5 जिलों के लिए बाढ़ का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस फेहरिस्त में अरवल, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद और पटना का नाम शामिल है।

गंगा में बढ़ते जलस्तर का कारण भारी बारिश को बताया जा रहा है। इंद्रपुरी बैराज से भी 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे इन इलाकों में बाढ़ का खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार पटना सहित बिहार के 14 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। रविवार की रात से ही गरज-तड़क के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। IMD ने बारिश को लेकर 14 जिलों में येलो अलर्ट और 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 2-3 दिनों तक बिहार में ऐसी स्थिति बने रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने कई लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। गंगा के अलावा गंडक, पुनपुन और सोन नदी का भी जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में पटना, रोहतास, जहानाबाद, नालंदा, मुंगेर और भागलपुर बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»