सोने-चांदी के दामों में आई गिरावट, जानें ताजा रेट

By Ashish Meena
नवम्बर 6, 2024

Gold Price MP: आज 6 नवंबर दिन बुधवार है, छठ को लेकर प्रदेश में काफी रौनक है, पर्व की शुरूआत होने की वजह से लोग खरीददारी करना पसंद करते हैं, ऐसे में बाजारों में सोने चांदी की खरीददारी करने के लिए काफी लोग इकट्ठा होते हैं, अगर आप एमपी के रहने वाले हैं तो आपको गोल्ड रिटर्न के मुताबिक हम बताने जा रहे हैं कि सोने – चांदी की कीमत कितनी है.

घटे सोने के दाम
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कल यानि की 5 नवंबर दिन मंगलवार को (22K Gold) 22 कैरेट सोना 73,600 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था, जबकि आज यानि की 6 नवंबर को भोपाल में सोना 73, 590 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. वहीं कल (24K Gold) 24 कैरेट सोना 80,290 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था. वहीं आज यानि की 6 नवंबर को 80,280 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.

घटे चांदी के दाम
राजधानी भोपाल में चांदी की कीमत की बात करें तो आज यानि की सोमवार को चांदी 98 हजार रूपए प्रति किलो है. वहीं कल यानि की 5 नवंबर की बात करें तो साराफा बाजारों में इसकी कीमत 96,000 रूपए थी. वहीं आज इसकी कीमत 95,900 है.

कैसे पहचाने सोने की शुद्धता
अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा.

जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»