Gold Price: सोने ने तोडा रिकॉर्ड! इतनी बढ़ी कीमतें, जानिए क्यों बढ़ रहे दाम और कहां तक जाएंगे

By Ashish Meena
अप्रैल 3, 2025

Gold Price: सोने ने आज यानी 3 अप्रैल को ऑल टाइम हाई बनाया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 209 रुपए बढ़कर 91,205 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 90,996 रुपए पर था। वहीं 1 अप्रैल को सोने ने 91,115 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

हालांकि, चांदी के दाम में आज गिरावट है। एक किलो चांदी की कीमत 2,236 रुपए गिरकर 97,300 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले चांदी का भाव 99,536 रुपए प्रति किलो पर था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत (Gold Price)

दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93,530 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93,380 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 85,600 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 93,380 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93,380 रुपए है।
भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93,430 रुपए है।

शेयर मार्केट में गिरावट बढ़ने के डर से इनवेस्ट नहीं करना चाहते? तो फिर मोटी  कमाई के लिए गोल्ड में करें निवेश - stock markets fall if you do not want to  invest in stocks you can invest in gold know what are options |  Moneycontrol Hindi

इस साल अब तक 15,043 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम (Gold Price) 76,162 रुपए से 15,043 रुपए यानी 20% बढ़कर 91,205 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,283 रुपए यानी 13% बढ़कर 97,300 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

Also Read – मोहन सरकार का बड़ा फैसला, समर्थन मूल्य पर गेहूं तुलाने वाले किसानों को दी बड़ी सौगात

सोने (Gold Price) में तेजी के 4 कारण

ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई है।
डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।
महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है ।

Gold Price Today in UP : बजट के बाद सोने के भाव में आई भारी गिरावट, एक ही  दिन में इतना सस्ता हुआ गोल्ड - gold prices today in uttar pradesh how

इस साल 94 हजार रुपए तक जा सकता है सोना (Gold Price)

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना (Gold Price) 94 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है।

वहीं अगर चांदी की बात करें तो HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार इसकी कीमत में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है। साल के आखिर में चांदी 1 लाख 8 हजार रुपए तक जा सकती है।

सर्टिफाइड गोल्ड (Gold Price) ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने (Gold Price) पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।