Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आई सुनामी, चांदी में आज 10,888 रुपए की बढ़त, सोने ने भी तोड़े रिकॉर्ड

By Ashish Meena
जनवरी 20, 2026

Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में आई सुनामी ने निवेशकों और आम जनता को हैरान कर दिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, सोने और चांदी दोनों ने ही अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर (All-time High) को छू लिया है।

चांदी की ऐतिहासिक छलांग

बाजार के इतिहास में पहली बार एक किलो चांदी की कीमत ₹3 लाख के पार निकल गई है। आज चांदी ₹10,888 की भारी बढ़त के साथ ₹3,04,863 प्रति किलो पर पहुंच गई है। महज 20 दिनों के भीतर चांदी ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है, क्योंकि इस साल अब तक चांदी ₹74,443 महंगी हो चुकी है।

Also Read – राज्य के DGP का अश्लील वीडियो वायरल, महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे, सरकार ने किया सस्पेंड, देखें वीडियो

सोना भी नहीं रहा पीछे: ₹1.46 लाख के करीब

सोने की कीमतों में भी आज जबरदस्त तेजी देखी गई। 24 कैरेट सोने का भाव ₹2,429 बढ़कर ₹1,46,375 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। कल की तुलना में यह एक बड़ी उछाल है। पिछले साल यानी 2025 में सोने ने 75% का रिटर्न दिया था, और 2026 की शुरुआत भी धमाकेदार रही है।

क्या चांदी ₹4 लाख तक जाएगी?

दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों और कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह तो बस शुरुआत है।

सैमको सिक्योरिटीज

टेक्निकल चार्ट के अनुसार, चांदी जल्द ही ₹3.94 लाख के स्तर को छू सकती है।

मोतीलाल ओसवाल

2026 के अंत तक चांदी ₹3.20 लाख के स्तर पर स्थिर हो सकती है।

रॉबर्ट कियोसाकी

प्रसिद्ध निवेशक के अनुसार, डॉलर की कमजोरी इसे $200 प्रति औंस (करीब ₹4 लाख) तक ले जा सकती है।

निवेशकों के लिए सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि ग्रीन एनर्जी और तकनीकी क्षेत्र में चांदी की बढ़ती उपयोगिता इसे “भविष्य का सोना” बना रही है। विशेषज्ञों की राय में, हर छोटी गिरावट पर खरीदारी करना लंबी अवधि के लिए फायदेमंद हो सकता है।

सोने में तेजी के 3 प्रमुख कारण

डॉलर कमजोर – अमेरिका के ब्याज दर घटाने से डॉलर कमजोर हुआ और सोने की होल्डिंग कॉस्ट कम हुई, इससे लोग खरीदने लगे।
जियोपॉलिटिकल – रूस-यूक्रेन जंग और दुनिया में तनाव बढ़ने से निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं।
रिजर्व बैंक – चीन जैसे देश अपने रिजर्व बैंक में सोना भर रहे हैं, ये सालभर में 900 टन से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं, इसलिए दाम ऊपर जा रहे हैं।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»