MP की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, लाडली बहना योजना को लेकर आया बड़ा अपडेट

By Ashish Meena
अक्टूबर 4, 2024

Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों के लिए फिर खुशखबरी आ रही है। इस बार अक्टूबर में बहुत सारे त्यौहार पड़ रहे है, जिनको लेकर प्रदेश की लाड़ली बहनें काफी उत्साहित है। इसी खुशी को दोगुना करेगी लाड़ली बहना योजना की 17 वीं किस्त। बता दें कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई एक बड़ी योजना है। इसके तहत हर महीने की 10 तारीख 1.29 करोड़ लाभार्थी बहनों को 1250 रुपए दिए जाते है। लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी।

5 अक्टूबर 2024 को योजना की 17वीं किस्त बहनों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के तहत, पात्र महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये दिए जाते हैं, जो उनकी आर्थिक सहायता के लिए काफी मददगार है। चूंकि नवरात्रि चल रही है और दशहरा जैसे प्रमुख त्योहार आने वाले हैं, इस बार मुख्यमंत्री मोहन यादव ने योजना की राशि को पहले ही जारी करने का निर्णय लिया है।

लाड़ली बहना योजना: बहनों को इस दिन मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इस बार खाते में आएंगे बढ़कर इतने पैसे

Also Read – शर्मसार! कलयुगी बाप ने अपनी 13 साल की बेटी को बेचने का किया सौदा, लगाई इतनी कीमत

आमतौर पर यह राशि 10 तारीख को ट्रांसफर की जाती है, लेकिन इस बार यह 5 अक्टूबर को जारी की जा रही है, ताकि महिलाएं त्योहारों का आनंद बिना किसी आर्थिक चिंता के उठा सकें। लाड़ली बहना योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य प्रदेश की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। यह योजना मई 2023 में शुरू हुई थी और तब से अब तक इसकी 16 किश्तें जारी की जा चुकी हैं। अब तक इस योजना से 1.29 करोड़ महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं।

इस योजना के तहत, विवाहित महिलाएं जिनकी उम्र 60 साल से कम है और वे मध्य प्रदेश की निवासी हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। शुरूआत में, योजना के तहत 1000 रुपये महीना दिया जाता था, जिसे बाद में रक्षाबंधन 2023 पर बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया। अब महिलाएं सालाना 15,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही हैं। जो महिलाएं यह जानना चाहती हैं कि उनका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं, वे लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकती हैं।

अपना नाम कैसे चेक करें?
सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर अंतिम सूची के लिंक पर क्लिक करें।
अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर को दर्ज करें, OTP प्राप्त कर दर्ज करें।
अब अपने जिले, तहसील, ब्लॉक, और ग्राम पंचायत का चयन करें।
अब आपके सामने लिस्ट खुल जाएगी इसमें अपना नाम देखें।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें मुख्यधारा में लाना है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं, बल्कि समाज में भी उनका कद बढ़ रहा है। इससे पहले सागर से सीएम मोहन यादव ने 9 सितंबर को 16वीं किस्त के 1574 करोड़ रुपए जारी किए थे।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।