खदान में घुसे बंदूकधारी, की ताबड़तोड़ गोलीबारी, 20 मजदूरों को उतारा मौत के घाट

By Ashish Meena
अक्टूबर 11, 2024

नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक बंदूकधारी ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर 20 लोगों की जान ले ली है। खदान में काम करने वाले लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। पाकिस्तान पुलिस ने इस घटना की जानकारी साझा की है। पुलिस की मानें तो हाथ में बंदूक लेकर खदान में घुसे एक शख्स ने धुंआधार फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में 20 मजदूरों की जान चली गई। वहीं 7 लोग गोली लगने के कारण बुरी तरह से घायल हैं।

यह हमला पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुआ है। SCO सम्मेलन से ठीक पहले हुए इस हमले से न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि पूरी दुनिया में खलबली मच गई है। कुछ ही दिन में दुनिया के कई बड़े देशों के नेता पाकिस्तान में का रुख करने वाले हैं। ऐसे में बलूचिस्तान की खदान में हुए इस हमले ने हर तरफ हड़कंप मचा दिया है।

पुलिस ऑफिसर हिमांयु खान नासिर ने बताया कि गुरुवार की रात बलूचिस्तान के डंकी जिले में इस घटना को अंजाम दिया गया है। डंकी स्थित कोयले की खदान में एक बंदूकधारी आया और उसने सभी लोगों को एक-साथ खड़े होने का आदेश दिया। इसके बाद बंदूकधारी ने एक-एक करके सभी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस घटना में 20 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 7 मजदूर गोली लगने से घायल हैं।

पाकिस्तान पुलिस का कहना है कि मरने वालों में ज्यादातर मजदूर बलूचिस्तान के पश्तून समुदाय से थे। इसके अलावा मृतकों में 3 अफगानी भी शामिल हैं। वहीं घायल मजदूरों में भी 4 मजदूर अफगानिस्तान के हैं।

पाकिस्तान में यह हमला शंघाई कॉपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) से ठीक पहले हुआ है। आगामी 16-17 अक्टूबर को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में यह सम्मलेन आयोजित होना है। भारतीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 15 अक्टूबर को पाकिस्तान जाएंगे। 9 सालों में भारतीय विदेश मंत्री की यह पहली पाकिस्तान यात्रा होगी। इससे पहले दिसंबर 2015 में तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पाकिस्तान गई थीं।

ANI की रिपोर्ट के अनुसार SCO समिट को लेकर इस्लामाबाद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पाकिस्तान आर्मी का बेस कहे जाने वाले रावलपिंडी को 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है। इसके अलावा इस्लामाबाद के रेस्टोरेंट से लेकर वेडिंग हॉल्स, कैफे और क्लब भी 5 दिनों के लिए बंद रहेंगे।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»