दिल दहला देने वाली घटना, शादीशुदा नेवी अफसर ने प्रेमिका की हत्या कर फ्रिज में छिपाया शव
By Ashish Meena
मार्च 30, 2026
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भारतीय नौसेना के एक कर्मचारी ने अपनी 28 वर्षीय प्रेमि की हत्या कर दी। इसके बाद उसने सबूत मिटाने के लिए महिला के शव के टुकड़े-टुकड़े कर कुछ हिस्सों को फ्रिज में छिपा दिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ऑनलाइन एक चाकू मंगाकर शव के टुकड़े किए, इसके बाद कुछ हिस्सों को फ्रिज में रख दिया और रविवार को अदाविवरम के पास एक खाली जगह पर सिर और हाथों को जला दिया।
Also Read – 23 देशों में फिर फैल रहा कोरोना, अब नए वेरिएंट ने मचाया हाहाकार, मौजूदा टीका भी नहीं असरदार
2021 में डेटिंग एप के जरिए हुई थी दोस्ती
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सी.एच. रविंद्र के रूप में हुई है, जो INS डेगा पर तैनात है। वहीं, मृतका की पहचान मोनिका के रूप में हुई है। जिससे रविंद्र 2021 से संपर्क में था। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी।
पुलिस ने बताया कि समय के साथ दोनों के बीच संबंध गहरे हो गए थे और वे विशाखापट्टनम में अलग-अलग जगहों, जैसे पार्क और थिएटर में अक्सर मिलते थे।
आखिर किस बात को लेकर हुआ विवाद?
अधिकारी ने बताया कि आरोपी के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर उससे 3.5 लाख रुपये लिए थे और उसे धमकी दी थी कि वह उनके रिश्ते के बारे में उसकी पत्नी को बता देगी। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। जिसके बाद उसने महिला की हत्या कर दी।
अधिकारी ने आगे बताया कि घटना वाले दिन आरोपी ने कथित तौर पर महिला को अपने फ्लैट पर बुलाया, जहां दोनों के बीच जोरदार बहस हुई। इसके बाद आरोपी ने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। इसके बाद चाकू मंगाकर शव के टुकड़े किए और अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए।
