MP में भीषण सड़क हादसा, पुल से नीचे गिरी बोलेरो, 8 लोगों की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

By Ashish Meena
अप्रैल 22, 2025

MP News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत ग्राम सिमरी के समीप महादेव घाट सुनार नदी के पुल पर मंगलवार सुबह भीषण हादसा हो गया। सुबह करीब 11:00 बजे एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 6 गंभीर घायल हैं।

Also Read – Breaking News: इंदौर में फिर कोरोना की दस्तक, दो नए मामलों की हुई पुष्टि, एक महिला की मौत, युवक का इलाज जारी

मरने वालों में एक बच्ची सहित पांच महिलाएं शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि मंगलवार सुबह जबलपुर जिले के कटंगी पौड़ी गांव के समीप के निवासी दो बोलेरो गाड़ियों से दमोह जिले के हिंडोरिया थाना अंतर्गत ग्राम घाटपिपरिया से कैंसर की दवा लेकर लौट रहे थे। इसी बीच सिमरी के पास सुनार नदी के पुल पर एक बोलेरो अनियंत्रित होने से नदी में गिर गई।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»