राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, मप्र के देवास जिले के 6 लोंगो की मौत

By Ashish Meena
सितम्बर 15, 2024

Rashtriya Ekta News : राजस्थान के बूंदी शहर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक कार-डंपर की टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि कार सवार मध्य प्रदेश के देवास जिले के रहने वाले हैं. सभी खाटू श्याम दर्शन करने जा रहे थे, तभी बूंदी के नजदीक यह हादसा हुआ. घायलों का इलाज किया जा रहा है.

घटना की सूचना मिलने के बाद सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबिक मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये घटना हिडोली थाना क्षेत्र के जयपुर नेशनल हाइव की बताई जा रही है.

पुलिस के अनुसार घटना सुबह साढ़े चार बजे के आसपास हुई है. इस घटना में जिनकी मौत हुई है उनकी शिनाख्त की जा रही है. जबकि जो तीन लोग घायल हुए हैं, वो मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं. पुलिस फिलहाल उस अज्ञात वाहन की तलाश में है जिसने इको गाड़ी को टक्कर मारी है. हाइवे पर लगे कैमरों और टोल प्लाजा पर लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है.

इस घटना को लेकर बूंदी की ASP उमा शर्मा ने बताया कि पुलिस को इस घटना की जानकारी करीब साढ़े चार बजे मिली. मौके पर पहुंचने के बाद हमने इस हादसे में घायल लोगों को पास के अस्पताल पहुंचाया. इस घटना में अभी तक 6 लोगों की मौत की खबर है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल है. जिन लोगों की मौत हुई है उनकी शिनाख्त की जा रही है. हम उस वाहन की भी तलाश में है जिसने इको कार को टक्कर मारी है.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»