MP में भीषण सड़क हादसा, ड्यूटी से लौट रहे 4 जवानों की मौत

By Ashish Meena
दिसम्बर 10, 2025

MP News : मध्य प्रदेश के नेशनल हाईवे 44 पर मालथौन-बांदरी के बीच सुबह चार बजे के करीब दुर्घटना में मुरैना बीडीएस के चार जवानों की मौत हो गई और एक जवान घायल है। जानकारी के मुताबिक सभी जवाना बालाघाट से ड्यूटी कर लौट रहे थे। हादसा सुबह चार बजे के करीब हुआ। एक घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हादसे में मृत जवानों के नाम प्रधुमन दीक्षित मुरैना, अमन कौरव मुरैना, ड्राइवर परमलाल तोमर मुरैना और डाँग मास्टर विनोद शर्मा निवासी भिंड है। घायल जवान का नाम आरक्षक राजीव चौहन निवासी मुरैना है, जिनका बंसल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही डॉग सही सलामत है।

Also Read – मध्यप्रदेश सरकार ने खोला सौगातों का पिटारा, कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर

जानकारी के मुताबिक ये बम एंड डॉग स्क्वॉड की टीम है, जो बालाघाट से सुरक्षा जांच के लिए तैनात थी। ड्यूटी के बाद ये वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन की ट्रक से आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें सवार चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»