पति बना हैवान…शारीरिक संबंध बनाते समय पत्नी का गला दबाया, बिस्तर पर बिना कपड़ों के मिला शिक्षिका का शव

By Ashish Meena
अप्रैल 8, 2026

रामपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पति ने शारीरिक संबंध के दौरान ही पत्नी का गला दबा दिया. मौत के बाद वह पत्नी का शव उसी हालत में बिस्तर पर छोड़कर मौके से फरार हो गया. बाद में जब बंद घर के भीतर शव मिला तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र में एक बंद घर के अंदर जब एक शिक्षिका का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह घर का दरवाजा खुलवाया. अंदर का दृश्य देखकर हर कोई सन्न रह गया.

बिस्तर पर महिला का शव पड़ा था और आसपास कोई नहीं था. शुरुआती जांच में यह साफ हो गया कि मामला सामान्य मौत का नहीं है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की गहन जांच शुरू की. घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे. उनका आरोप था कि उनकी बेटी को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था.

उन्होंने महिला के पति और देवर को नामजद करते हुए हत्या का आरोप लगाया. परिजनों का कहना था कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था. कई बार शिकायतें भी सामने आई थीं, लेकिन हर बार मामला किसी तरह दबा दिया गया. इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच को तेज कर दिया.

Also Read – युद्ध रोकने का ऐलान…अमेरिका और ईरान में 2 हफ्ते का सीजफायर, ट्रम्प बोले- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और आर्मी चीफ की अपील के बाद लिया फैसला

रामपुर में नए पुलिस अधीक्षक के कार्यभार संभालने के बाद यह दूसरा बड़ा मामला है, जिसका पुलिस ने कम समय में खुलासा किया. कोतवाली सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की. शुरुआत में आरोपी ने मामले को घुमाने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया. आखिरकार उसने जो बताया, वह चौंकाने वाला था.

एक पल का गुस्सा बना हत्या की वजह

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति ने स्वीकार किया कि घटना के समय वह अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने पत्नी का गला दबा दिया. कुछ ही पलों में महिला की सांसें थम गईं. हत्या के बाद आरोपी घबरा गया और बिना किसी को सूचना दिए मौके से फरार हो गया. उसने शव को उसी हालत में बिस्तर पर छोड़ दिया.

पुलिस अधिकारी ने क्या बताया

मामले पर जानकारी देते हुए रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक शिक्षिका का शव मिलने की सूचना मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई. मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर पति और देवर के खिलाफ दहेज मृत्यु का मामला दर्ज किया गया. पूछताछ के दौरान पति ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि उसने गुस्से में आकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»