बंगाल जांऊगा तो मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा…कैलाश विजयवर्गीय ने बताया चुनाव प्रचार से क्यों है दूर

By Ashish Meena
अप्रैल 13, 2026

अगर मैं चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल जाता तो मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बंगाल में मेरे ऊपर 38 फर्जी केस लगाए गए हैं. अगर आज मैं जिंदा बैठा हूं तो बजरंग बली की कृपा से, नहीं तो मेरी फोटो पर माला लग गई होती… ये कहना है मध्य प्रदेश सरकार में नगरी प्रशासन मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय का.

दरअसल रतलाम में बीते मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए बंगाल नहीं जाने की वजह बताई. उन्होंने कहा कि बंगाल में उनकी गिरफ्तारी के लिए कई वारंट निकाले जा चुके हैं, ऐसे में अगर वो वहां जाएंगे तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी. उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल जाने से मना किया है. उन्होंने बताया कि वहां दर्ज फर्जी केस और हालातों को देखते हुए यह फैसवा लिया गया है.

‘बंगाल जाते ही मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा’

बीजेपी नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में उनके खिलाफ 38 फर्जी केस दर्ज हैं, और वहां जाते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि इसलिए पार्टी ने उनसे कहा कि आप वहां मत जाइए वरना नई मुसीबत खड़ी हो जाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी का कहना है कि उनके जाने से फिर कोई लफड़ा खड़ा हो जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी नए विवाद से बचने के लिए पार्टी ने उन्हें बंगाल जाने से मना किया है.

‘सीएम ममता बनर्जी घबरा गईं’

इसके साथ ही कैलाश विजयवर्गीय ने हुमायूं कबीर और एक हजार करोड़ रुपए की डील के सवाल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि आप समझ सकते हैं अल्पसंख्यक समाज के सारे वोट वह (हुमायूं कबीर) ले जा रहे थे. उन्होंने कहा कि सीएम ममता बनर्जी घबरा गई, वहां पर 5-10 लाख मुस्लिम इकट्ठे हो गए थे.

‘आज जिंदा बैठा हूं तो यह बजरंगबली जी की कृपा है’

इसके आगे उन्होंने कहा कि सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी के पास बहुत सारे स्मगलर हैं, माफिया हैं, जिन्होंने प्रयास किया होगा ममता जी को फिर से सरकार में लाने के लिए . ऐसे में मुझे लगता है कि ममता जी का ही कुछ प्रयास है . उन्होंने कहा कि मैं 6 साल वहां पर रहा हूं, मैं अगर आपके सामने आज जिंदा बैठा हूं तो यह बजरंगबली जी की कृपा है , वरना मेरी फोटो पर माल लग गई होती .

‘बंगाल में जीतेगी बीजेपी’

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं में -10-15 किलोमीटर दूर से पैदल चलकर लोग पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में निश्चित तौर पर बीजेपी की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि बंगाल में इस बार भगवा लहराना तय है. लोग बिना गाड़ियों के पैदल चलकर सभाओं में शामिल होने आ रहे हैं. इससे पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत साफ नजर आ रही है.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»