IMD Alert: इन 8 राज्यों में होगी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By Ashish Meena
फ़रवरी 11, 2025

Weather Update : दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में तेज धूप निकलने से ठंड का असर कम हो गया है। इस बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही ठंडी हवा चलना भी बंद हो चुकी है, जिससे लोगों को रात के समय ठंड से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा, हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इधर यूपी के कई शहरों में भी अधिकतम तापमान 30 के पास पहुंच गया है।

Also Read – ब्रेकिंग: खाई में गिरी तेज रफ्तार बस, 40 लोगों की मौत, राष्ट्रीय शोक घोषित

यूपी में ठंड का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण 10 से 12 फरवरी तक हिमालयी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। जिससे मैदानी इलाकों का मौसम भी बदल सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी और बारिश देखी गई थी अगले कुछ दिनों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 14 फरवरी तक तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

बिहार-राजस्थान में गर्मी
बिहार में न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री के आसपास बना हुआ है। ऐसा मौसम फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। वहीं राजस्थान में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

फतेहपुर, सीकर, बाड़मेर, अलवर, नागौर में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बाड़मेर में सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया जो प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमालयी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मणिपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन राज्यों में बादलों की आवाजाही रहेगी।

कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है। लेह में सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया, जबकि कश्मीर के गुलमर्ग में माइनस 2 डिग्री और पहलगाम में 0.5 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।

लेटेस्ट खबरों के लिए Whatsapp चैनल से जुड़ें – https://whatsapp.com/channel/0029Vayv5a42UPB8hc1AJD0q

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।