IMD Alert: मध्यप्रदेश में अगले 48 घंटों में एक्टिव होगा वेदर सिस्टम, 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

By Ashish Meena
अक्टूबर 26, 2024

MP Weather Update : बंगाल की खाड़ी में बना तीव्र चक्रवाती तूफान दाना आयरलैंड के पास टकराने के बाद कमजोर पड़ गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में दाना गहरे अवदाब के क्षेत्र के रूप में ओडिशा में भद्रम के पास मौजूद है। उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए तूफान शनिवार को और कमजोर पड़कर कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो सकता है।

रीवा और शहडोल में बारिश
इसके असर से शनिवार को जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। 27 अक्टूबर से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है। उधर, शनिवार को 20 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। प्रदेश में दिन का सबसे अधिक 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान गुना एवं खजुराहो में रिकार्ड किया गया।

तूफान दाना कमजोर हुआ
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, चक्रवाती तूफान दाना वर्तमान में गहरे अवदाब के रूप में ओडिशा के पास बना हुआ है। यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह मौसम प्रणाली शनिवार को और कमजोर पड़ने के बाद कम दबाव के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित हो सकती है।

दीपावली के दिन बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मौसम प्रणाली के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा हो सकती है। साथ ही इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से रविवार से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी रुक-रुककर वर्षा का दौर शुरू हो सकता है। दीपावली के दिन भी राजधानी सहित कई शहरों में वर्षा होने की संभावना है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»