ब्रेकिंग: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए जरूरी खबर, समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए इस दिन से शुरू होगा रजिस्‍ट्रेशन

By Ashish Meena
जनवरी 16, 2025

MP News : मध्यप्रदेश के किसानों के लिए जरूरी खबर है। प्रदेश में इस वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए किसानों का आनलाइन पंजीयन 20 जनवरी से प्रारंभ होगा। उपार्जन के लिए चार हजार केंद्र बनाए जाएंगे।

यह बात प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ उपार्जन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में दी।

gehu kharidi mp 2025: मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी, 20 जनवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 4 हजार उपार्जन केंद्रों पर फसल बेच सकेंगे किसान

Also Read – मध्यप्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 2 दिन में 34 जिलों में बारिश का अलर्ट

केंद्रीय मंत्री जोशी बैठक में वर्चुअल रूप से जुड़े थे। इस पर प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री राजपूत ने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष उपार्जन केंद्रों पर गेहूं की मेकेनाइज्ड क्लीनिंग के लिए मशीन लगाना प्रस्तावित है।

इससे खराब गेहूं की खरीदी पर अंकुश लगेगा। समितियों को दिए जाने वाले कमीशन की राशि बढ़ाने की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि गेहूं और चावल के द्वितीय त्रैमास के प्रावधानित अनुदान की लंबित राशि जल्द उपलब्ध कराई जाए।

Also Read – ब्रेकिंग: मध्यप्रदेश में भाजपा नेता रेप केस में गिरफ्तार, BJP ने पार्टी से निकाला, प्रतिष्ठित परिवार की महिला से रेप का आरोप

इस दौरान प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी, आयुक्त खाद्य सिबि चक्रवर्ती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।