MP के किसानों के लिए जरूरी खबर, समर्थन मूल्य पर 25 अक्टूबर से शुरू होगी सोयाबीन की खरीदी, इस दिन शुरू होंगे पंजीयन, पढ़ें पूरी जानकारी

By Ashish Meena
सितम्बर 13, 2024

Rashtriya Ekta News : मध्य प्रदेश में सोयाबीन की खेती करने वाले किसानों के लिए जरूरी खबर है. प्रदेश सरकार ने समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी की तारीख तय हो गई है. राज्य में 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी का काम शुरू होगा. मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 25 अक्टूबर से शुरू होगी, जो कि 31 दिसंबर तक जारी रहेगी.

इस बारे में CM डॉ. मोहन यादव ने खुद जानकारी दी है, उन्होंने बताया कि खरीदी काम के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है. इस बारे में जानकारी देते हुए CM ने X पर लिखा- ‘प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी का कार्य 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा.

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देश पर मुख्य सचिव वीरा राणा की अध्यक्षता में खरीदी कार्य के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संपन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया.’ MSP पर अपनी फसल को बेचने के लिए किसान 25 सितंबर से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. किसान पोर्टल पर 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन होगा.

मुख्य सचिव ने ली बैठक
CM मोहन यादव के निर्देश पर मुख्य सचिव वीरा राणा ने गुरुवार को बैठक ली. इस मीटिंग में प्रदेश के किसानों से सोयाबीन की फसल समर्थन मूल्य पर खरीदी को लेकर फैसला लिया गया. मीटिंग के बाद बताया गया-
– किसानों से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक की जाएगी
– किसान पोर्टल पर 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक करवा सकेंगे पंजीयन
– खरीदी केंद्रों पर बेहतर व्यवस्थाएं होंगी
– सोयाबीन खरीदी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राजस्व विभाग को गिरदाबरी का कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं
– ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक किसानों द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुविधाजनक रूप से करने के निर्देश
– बैठक में निर्णय लिया गया है कि समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी की एजेंसी मार्कफेड होगी तथा भंडारण और बारदाना व्यवस्था का कार्य स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन द्वारा किया जाएगा
– किसानों से FAQ यानि फेयर एवरेज क्वालिटी का सोयाबीन खरीदी के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी
– बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि खरीदी के दौरान केंद्रों पर किसानों को सुविधाजनक सुविधाएं और वातावरण दिया जाए.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»