बेंगलुरु में महिला का शव 59 टुकड़ों में काटकर फ्रीज में रखा था, अब आरोपी का शव पेड़ से लटकता मिला

By Ashish Meena
सितम्बर 26, 2024

Rashtriya Ekta News : बेंगलुरु में कुछ दिनों पहले एक महिला का शव टुकड़ों में कटा हुआ उसके घर से बरामद हुआ था। महिला का नाम महालक्ष्मी था। उसका शव फ्रीज से बरामद हुआ था। पुलिस का मानना ​​है कि इस घटना का मुख्य संदिग्ध, जिसने महालक्ष्मी की हत्या की और उसके शरीर को 59 टुकड़ों में काट दिया, कथित तौर पर ओडिशा में उसने आत्महत्या कर ली है। उसका शव एक पेड़ से लटका मिला है। आरोपी महालक्ष्मी का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है जिसका नाम मुक्ति रंजन रॉय बताया जा रहा है।

पुलिस ने इसकी पुष्टि की है और कहा है कि मुक्ति रंजन रॉय का शव ओडिशा के भद्रक जिले के धुसुरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक गांव में मिला है। स्थानीय पुलिस ने बेंगलुरु पुलिस कर्मियों को सूचित किया है, जो इलाके में संदिग्ध की तलाश कर रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रॉय मंगलवार को अपने गांव गया था, लेकिन इसके बाद वह घर से निकल गया और उसका शव गांव के बाहरी इलाके में मिला है। परिवार ने उसके शव की पहचान कर ली है, जिसे पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

बेंगलुरु शहर की पुलिस ने महालक्ष्मी की हत्या के मुख्य संदिग्ध के रूप में मुक्ति नामक उसके एक सहयोगी की पहचान की थी। पुलिस को महालक्ष्मी का शव 59 टुकड़ों में कटा हुआ पाया गया था। उसका शव बेंगलुरु के एक बेडरूम वाले अपार्टमेंट में रेफ्रिजरेटर में रखा गया था। हत्या की इस वीभत्स घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

इस सप्ताह की शुरुआत में, महालक्ष्मी से खराब हुए संबंध के बाद उससे अलग रह रहे उसके पति, हेमंत दास ने कथित तौर पर अशरफ नाम के एक व्यक्ति पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड का रहने वाला अशरफ महालक्ष्मी के साथ विवाहेतर संबंध में था। 29 वर्षीय सेल्सवुमेन महालक्ष्मी को सितंबर की शुरुआत से नहीं देखा गया था। पड़ोसियों द्वारा घर से आ रही दुर्गंध की शिकायत के बाद 21 सितंबर को उसके अपार्टमेंट के रेफ्रिजरेटर में उसका क्षत-विक्षत शव पाया गया।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»