भारतीय वैज्ञानिकों ने रचा इतिहास, ब्रह्मांड में मिली ये बड़ी उपलब्धि

By Ashish Meena
अक्टूबर 29, 2024

Indian Scientists : भारतीय वैज्ञानिकों ने अनंत ब्रह्मांड में पृथ्वी जैसा नया ग्रह खोज निकाला है। भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (PRL) के शोधकर्ताओं ने नए ग्रह को टीओआई-6651बी (TOI 6651B) नाम दिया है। यह ग्रह पृथ्वी से लगभग पांच गुना बड़ा है। इसका सूर्य हमारे सूर्य से मिलता-जुलता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसका द्रव्यमान पृथ्वी से लगभग 60 गुना ज्यादा है।

ब्रह्मांड के जिस क्षेत्र में इस ग्रह की खोज की गई, उसे वैज्ञानिक नेप्यूनियन रेगिस्तान कहते हैं। उस क्षेत्र में ऐसे किसी भी ग्रह का मिलना दुर्लभ है। PRL वैज्ञानिकों द्वारा की गई चौथी खोज है। इस ग्रह के अध्ययन से ग्रहों को निर्माण और उनके विकास के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।

क्या है नेपच्यूनियन रेगिस्तान
यह ब्रह्मांड में ऐसा रहस्यमय क्षेत्र है जहां इस द्रव्यमान के बहुत कम ग्रह मौजूद हैं। ऐसे में यह दुर्लभ मौका होगा जब यह पता लगाया जा सकेगा कि ऐसे ग्रह वहां आमतौर पर क्यों नहीं है? ग्रह का 87 फीसदी हिस्सा चट्टानों से भरा है और यह लौह पदार्थों से बना है। इसके शेष हिस्सों पर हाइड्रोजन और हीलियम का हल्का आवरण है।

पांच दिन का होता है वर्ष
यह ग्रह अपने सूर्य TOI-6651 की परिक्रमा 5.06 दिन के चक्र में पूरी करता है। जिसका अर्थ है कि इसका एक वर्ष पृथ्वी के करीब पांच दिन के बराबर होता है। इस ग्रह का सूर्य विशालकाय तारा है जो हमारे सूर्य से थोड़ा बड़ा और बेहद गर्म है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»