इंदौर: मुस्लिम डॉक्टर ने हिंदू युवती से किया रेप, नशीला इंजेक्शन देकर बनाए संबंध, भीड़ ने आरोपी के घर में लगाई आग, ग्रामीणों ने महू-इंदौर रोड पर लगाया जाम
By Ashish Meena
मार्च 23, 2026
इंदौर जिले के महू के पातालपानी में हिंदू युवती को ब्लैकमेल कर चार महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी डॉ. सईद खान ने पीड़िता को नशे का इंजेक्शन देकर उसके साथ रेप किया, इसकी तस्वीरें भी खींच लीं। इन्हीं तस्वीरों के जरिए वह युवती को ब्लैकमेल कर रहा था।
रविवार को भी उसने युवती को पातालपानी के बेलामोर रिसॉर्ट बुलाया। इसकी खबर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को लग गई। वे भी रिसॉर्ट पहुंच गए। यहां एक कमरे से आरोपी को युवती के साथ पकड़ लिया। उसको जमकर पीटा। फिर पुलिस को सौंप दिया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह करीब चार महीने पहले गुजरखेड़ा में डॉ. सईद खान के क्लिनिक पर इलाज कराने गई थी। वहां डॉक्टर ने उसे नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश किया और दुष्कर्म कर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।
Also Read – लोकसभा सीटें बढ़ेंगी, महिलाओं को मिलेगा रिजर्वेशन…संशोधन बिल लाने की तैयारी में सरकार
आरोपी के घर में लगाई आग, दुकान में तोड़फोड़ की
देर शाम युवती के परिजन, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता और ग्रामीण आरोपी के आम्बाचंदन स्थित आरोपी डॉ. सईद खान के घर पहुंचे। यहां तोड़फोड़ की, फिर आग लगा दी।
इसके बाद वे आरोपी के गुजरखेड़ा स्थित बंद क्लिनिक पर पहुंचे। यहां पथराव किया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़ा। फिलहाल, इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
ग्रामीणों ने जाम लगा रखा
इधर महू में इंदौर रोड के किशनगंज रेलवे ओवरब्रिज पर ग्रामीणों ने जाम लगा रखा है। करीब एक किलोमीटर तक गाड़ियों की कतार लगी है। पाटीदार समाज, हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल और ग्रामीण हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं, जो ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
मामला रेप केस से जुड़ा है। यहां हिंदू युवती से 4 महीने तक दुष्कर्म करने के आरोपी डॉ. सईद खान का आम्बाचंदन स्थित घर जलाने वालों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। कोतवाली पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 3 को गिरफ्तार किया है।
इससे नाराज ग्रामीण सड़क पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने बिना जांच किए केस दर्ज किया है। वे पुलिस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग कर रहे हैं।
रेलवे ओवरब्रिज पर चक्काजाम के चलते टूव्हीलर वाले लोग पटरी क्रॉस कर निकल रहे हैं। इसी दौरान अचानक ट्रैक पर ट्रेन आ गई। स्कूटी सवार अचानक दूर हट गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने भी रेलवे ओवरब्रिज के पहले बैरियर लगा कर रूट डायवर्ट किया है।
