इंटरनेशनल खिलाड़ी ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, कल ही लौटी थीं देवास

By Ashish Meena
अक्टूबर 26, 2025

Dewas Breaking : एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली देवास की जुजुत्सु (जापानी मार्शल आर्ट) खिलाड़ी रोहिणी कलम (35) ने सुसाइड कर लिया। रोहिणी कलम निवासी अर्जुन नगर राधागंज ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जानकारी के अनुसार रोहिणी आष्टा में एक निजी स्कूल में मार्शल आर्ट कोच के रूप में कार्यरत थीं और कल ही घर देवास लौटी थीं।

परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह वह पूरी तरह सामान्य थीं। नाश्ता करने के बाद उन्हें एक फोन आया, जिसके बाद वह अपने कमरे में चली गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर छोटी बहन ने सब्बल (लोहे की रॉड) से दरवाजा तोड़ा तो रोहिणी फांसी पर लटकी मिलीं।

रोहिणी कलम ने पिछले साल अबू धाबी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जुजित्सु प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। कुछ समय पहले उनका पेट में गठान का ऑपरेशन भी हुआ था। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की सूचना पर बीएनपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»