खातेगांव: नर्मदा तट पर गूंजा भगवान मीनेष का जयकारा, कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ों लोग, विधायक आशीष शर्मा ने की बडी घोषणाएं
By Ashish Meena
मार्च 20, 2026
खातेगांव। देवास जिले की खातेगांव तहसील में पुण्य सलिला माँ नर्मदा के पावन तट पर स्थित ग्राम बिजलगांव में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मीनेष जयंती का कार्यक्रम संत शिरोमणि श्री शिवानंद जी महाराज बाबा के सानिध्य में रखा गया।
माँ नर्मदा मंदिर प्रांतीय परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में आध्यात्मिक और राजनैतिक संगम देखने को मिला। इस गरिमामयी कार्यक्रम में विधायक आशीष शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। विधायक शर्मा ने भगवान मीनेष का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

समाज और घाट को मिली सौगात
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आशीष शर्मा ने मीणा समाज के गौरव और क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
Also Read – देवास जिले में अचानक बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खातेगांव में गेहूं की फसल को भारी नुकसान
मीणा समाज छात्रावास निर्माण
विधायक आशीष शर्मा ने मीणा समाज छात्रावास निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।

नर्मदा तट का संरक्षण
बिजलगांव मंदिर तट पर भू-कटाव को रोकने के लिए 50 लाख रुपये की लागत से रिटर्निंग वॉल (Retaining Wall) का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जल संसाधन विभाग से जल्द ही स्वीकृति प्राप्त कर कार्य प्रारंभ होगा।
Also Read – भारत में महंगा हुआ पेट्रोल, इतने रुपए बढ़ा प्रीमियम ऑयल का दाम, भोपाल में दाम 117 रुपए प्रति लीटर तक हुए
छात्रावास परिसर में बोरिंग कराने का आश्वासन
छात्रावास परिसर में पानी की समस्या के निराकरण हेतु विधायक ने तत्काल प्रभाव से बोरिंग (ट्यूबवेल) कराने का आश्वासन दिया।

संत सानिध्य और सामाजिक एकजुटता
कार्यक्रम के दौरान संत श्री गुजराती बाबा ने आशीर्वाद देते हुए समाज को एकता और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। विधायक शर्मा ने कहा कि मीणा समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए छात्रावास एक मील का पत्थर साबित होगा।
Also Read – डॉक्टर करने जा रहे थे पोस्टमार्टम… तभी ‘मृत’ युवक उठ बैठा, अस्पताल में मची सनसनी
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री राजेश मीणा (आमला), मंडल अध्यक्ष सचिन मीणा (गुन्नास), समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष नंदलाल मीणा (हरणगांव), भाजपा नेता संतोष मीणा (पिपलिया नानकार), जीवन पटेल (रिजगांव), गोपाल पटेल (काँकाड़कुई), ओमप्रकाश मीणा (भवरास), कमल धणावत (कोलारी), ओमप्रकाश मीणा (गुन्नास), सत्यनारायण मीणा (गुन्नास), कमलेश मीणा (नवलगाव), छात्रावास निर्माण समिति के अध्यक्ष रामावतार पटेल (कोलारी), रामाधार डोबाल (कोलारी), हेमसिंह मीणा (करोंद), ब्रह्मानंद मीणा (हरणगाँव), हरी मीणा (कोलारी), शिवराम धनावत (कोलारी), कैलाश मीणा (हरणगाँव), गेंदालाल धनावत (कोलारी), जीतू मीणा (करोंद) एवं सैकड़ों की संख्या मे सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
