Ladli Behna Yojana: लो हो गया ऐलान…लाडली बहनों के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी

By Ashish Meena
December 8, 2025

Ladli Behna Scheme : मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं कल, 9 दिसंबर को छतरपुर जिले के राजनगर में आयोजित होने वाले ‘लाडली बहना सम्मेलन’ में किस्त की राशि जारी करेंगे।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए सती की मढ़िया परिसर, राजनगर में भव्य तैयारियां की गई हैं, जहाँ मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस तारीख को आएगी खाते में 31वीं किस्त
महिलाओं को अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 दिसंबर, मंगलवार को दोपहर में एक बटन दबाकर, राज्य की 1.26 करोड़ से अधिक पात्र लाभार्थियों (Ladli Behna Yojana) के बैंक खातों में सीधे ₹1500 की मासिक किस्त (दिसंबर माह की राशि) ट्रांसफर करेंगे। यह राशि सीधे उनके खाते में जमा हो जाएगी।

Also Read – मध्यप्रदेश में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड, अगले 72 घंटे और भी खतरनाक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

महिलाओं से सीधा संवाद और वित्तीय सशक्तिकरण
इस कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाडली बहनों से सीधा संवाद भी करेंगे। वह न केवल योजना की वर्तमान स्थिति पर बात करेंगे, बल्कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डालेंगे।

आपको बता दें कि पिछले माह, नवंबर में 1 करोड़ 26 लाख 36 हजार से अधिक लाडली बहनों (Ladli Behna Yojana) को ₹1857 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई थी। अब दिसंबर की 31वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है।

लाड़ली बहना योजना रहेगी जारी
राज्य सरकार ने महिलाओं (Ladli Behna Yojana) को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए इस योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। हाल ही में, विधानसभा में पेश किए गए साल 2025-26 के दूसरे सप्लीमेंट्री बजट में भी लाडली बहना योजना के लिए ₹1,794 करोड़ का एक बड़ा प्रावधान शामिल किया गया है। यह दिखाता है कि यह योजना आने वाले वर्षों में भी मजबूती से जारी रहेगी।

Also Read – दिन भर मोबाइल चलाती थी बहू, ससूर-जेठ ने फोन छीना तो हो गई नाराज, कुएं में लगा दी छलांग

योजना की राशि कैसे चेक करें?
लाडली बहना योजना के तहत रजिस्टर्ड महिलाओं के नाम के साथ उनका मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी भी जुड़ी होती है। जैसे ही राज्य सरकार लाडली बहनों (Ladli Behna Yojana) के खातों में राशि ट्रांसफर करती है तो तुरंत मोबाइल पर किस्त के आने का मैसेज मिल जाता है। इसके अलावा हितग्राही महिलाएं https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पोर्टल पर जाकर अपने खाते से जुड़ी जानकारी ले सकती हैं।

योजना की राशि 3 हजार रुपये करने की योजना
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 28 जनवरी 2023 को लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद 5 मार्च 2023 को इसे लॉन्च किया गया। जब योजना शुरू हुई उस समय हर महीने 1000 रुपये हर महीने दिए जाते थे। जिसे नवंबर 2023 में बढ़ाकर 1250 रुपये प्रति माह कर दिया गया। लाडली बहना की राशि में एक फिर बढोतरी करते हुए नवंबर 2025 में 1500 रुपये कर दिया गया। राज्य सरकार की योजना है कि इस राशि को 3 हजार रुपये किया जाए।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा को पत्रकारिता में 5 साल हो चुके है। इंदौर के श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय (DAVV) से आशीष मीणा ने पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। इंदौर के अग्निबाण जैसे कई प्रतिष्ठित अखबारों में काम करने के बाद आशीष मीणा ने यहां तक का सफर तय किया है।