MP में लव जिहाद: भाजपा पार्षद का बेटा नाबालिग को कर रहा था परेशान, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, मामला दर्ज

By Ashish Meena
फ़रवरी 18, 2026

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में लव जिहाद (Love Jihad) का मामला सामने आया है। हर बार की तरह इस बार भी मुस्लिम युवक नाबालिग से इंस्टाग्राम में दोस्ती कर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 8 महीने से परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं वह इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव भी बना रहा था।

युवती की शिकायत पर बीजेपी पार्षद शेख शाकिर के आरोपी बेटे शेख अरशद पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, पॉक्सो एक्ट सहित एससी/एसटी के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।

Also Read – MP सरकार ने पेश किया अब तक का सबसे बड़ा बजट, 15000 शिक्षकों और पुलिस विभाग में 22,500 पदों पर होगी भर्ती, स्कूली बच्चों के लिए भी हुआ बड़ा ऐलान

इस्लाम कबूल करने पर बना रहा था दबाव

थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी शेख अरशद द्वारा नाबालिग लड़की पर इस्लाम कबूल करने पर दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि आरोपी करीब 8 महीने से इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर नाबालिग को प्रताड़ित कर रहा था, नाबालिग के फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।

हिंदू संगठन ने दी चेतावनी

मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हिंदू संगठन आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे है अन्यथा की स्थिति में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। पुलिस ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।