LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा, SIM से जुड़ा ये नियम भी बदला…आज से देशभर में लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव

By Ashish Meena
मार्च 1, 2026

फरवरी का महीना खत्म हो चुका है और मार्च का महीना अपनी शुरुआत (March 2026) के साथ ही कई बड़े बदलाव लेकर आया है. पहली तारीख के साथ ही देश में लागू होने वाले बड़े बदलाव (Rule Change From 1st March) के बारे में बात करें, तो ये हर घर हर जेब पर असर डालने वाले हैं. इनमें पहला एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) में बढ़ोतरी की गई है, तो वहीं हवाई ईंधन के दाम में इजाफा हुआ है. इसके अलावा भारतीय रेलवे से जुड़े नियम (Indian Railway Rules) से लेकर सिम बाइंडिंग तक के रूल आज से बदल रहे हैं. आइए विस्तार से जानते हैं इन बदलावों और इनके असर के बारे में…

पहला बदलाव: LPG सिलेंडर के दाम बढ़े

हर महीन की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं और 1 मार्च को भी बदलाव देखने को मिला है. दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 28 रुपये की इजाफा किया गया है, जबकि अन्य महानगरों में ये 31 रुपये तक महंगा हो गया है. इससे पहले बीते महीने की शुरुआत में बजट वाले दिन 1 फरवरी को देशभर में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया था और ये 50 रुपये महंगा हो गया था और एक बार फिर से महंगाई का झटका लगा है.

Also Read – अमेरिका-इजराइल का ईरान पर हमला जारी, दुबई एयरपोर्ट से टकराया ड्रोन, भारत की 400+ फ्लाइट कैंसिल, ईरान के सर्वोच्च नेता की हुई मौत

नई कीमतों को देखें, तो दिल्ली में 1740.50 रुपये का मिलने वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1768.50 रुपये, कोलकाता में 1844.50 रुपये की जगह 1875.50 रुपये, मुंबई में 1692 रुपये के स्थान पर 1720.50 रुपये और चेन्नई में 1899.50 रुपये का मिलने वाला 19 किलोग्राम का सिलेंडर अब 1929 रुपये का हो गया है. वहीं 14 किलोग्राम वाले घरेलू LPG Gas Cylinder की कीमतों में 8 अप्रैल 2025 से कोई बदलाव नहीं किया गया है.

दूसरा बदलाव: ATF महंगा, हवाई खर्च बढ़ेगा

न सिर्फ LPG Price Hike का झटका, बल्कि मार्च की पहली तारीख को हवाई यात्रियों की जेब का खर्च बढ़ाने वाला बदलाव भी हुआ है. जी हां, हर महीने की शुरुआत की तरह मार्च की पहली तारीख को भी तेल कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल प्राइस (ATF Price) में बदलाव करते हुए इन्हें बढ़ा दिया है. एटीएफ में कटौती या बढ़ोतरी हवाई यात्रियों की यात्रा का खर्च पर असर डालती हैं.

1 मार्च 2026 से लागू नई कीमतों के मुताबिक, दिल्ली में एटीएफ प्राइस 91,393.39 रुपये से बढ़कर 96,638.14 रुपये प्रति किलोलीटर, कोलकाता में 94,445.62 रुपये से 99,587.14 रुपये, मुंबई में 85,474.63 रुपये से 90,451.87 रुपये और चेन्नई में हवाई ईंधन का दाम 94,781.99 रुपये से 1,00,280.49 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है.

तीसरा बदलाव: Railway का ये ऐप होगा बंद!

मार्च की पहली तारीख से रेलवे से जुड़ा एक नियम भी बदल सकता है. दरअसल, 1 मार्च 2026 से भारतीय रेलवे अपना पुराना UTS App बंद कर सकती है. इसके क्लोज होने के बाद यात्री UTS का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे और टिकट बुकिंग समेत अन्य काम रेलवे के नए ऐप RailOne के जरिए शुरू हो सकते हैं.

चौथा बदलाव: SIM से जुड़ा ये नियम

1 मार्च से देश में मोबाइल यूजर्स के लिए SIM-Binding नियम लागू हो सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने पहले से ही साफ कर दिया है कि मैसेजिंग ऐप्स के लिए SIM से अकाउंट जोड़ना अनिवार्य रहेगा और इसके लिए 1 मार्च की डेडलाइन तय की गई थी. जिसे बढ़ाने के संबंध में अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है. दूरसंचार विभाग यानी DoT ने OTT मैसेजिंग ऐप्स को साफ निर्देश दिए हैं कि यूजर का अकाउंट एक्टिव SIM से जुड़ा होना चाहिए. इससे असर ये होगा कि अगर फोन में वह SIM मौजूद नहीं है, जिससे WhatsApp या Telegram रजिस्टर है, तो ऐप का इस्तेमाल सीमित या बंद भी हो सकता है.

पांचवां बदलाव: बैंक में बंपर हॉलिडे

इस महीने में बैंक से जुड़े किसी काम को कराने के लिए विजिट का प्लान कर रहे हैं, तो फिर बता दें कि तमाम त्योहारों और आयोजनों के चलते मार्च में बंपर Bank Holiday पड़ रहे हैं, जिनके चलते बैंकिंग कामकाज नहीं होगा. इनमें होली, गुढ़ी पड़वा, ईद, राम नवमी और महावीर जयंती के बैंक अवकाश शामिल हैं. इन मौकों पर पूरे महीने कुल 18 दिन अवकाश रहेगा और इनमें दूसरे व चौथे शनिवार के अलावा रविवार के साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»