है माँ जगदम्बे…नागपुर में माता रानी की मूर्ति के साथ घिनौनी हरकत, आगबबूला हुई जनता, महिला पुलिस ने निकाला आरोपी का जुलूस

By Ashish Meena
अक्टूबर 3, 2025

Nagpur News : महाराष्ट्र के नागपुर जिले के मानवता नगर इलाके से एक बेहद शर्मनाक और आक्रोश पैदा करने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा गया कि एक युवक ने देवी मां की प्रतिमा के साथ अमर्यादित और घिनौना कृत्य किया।

इस कृत्य ने न केवल धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाई है, बल्कि समाज में गहरी नाराज़गी और आक्रोश का माहौल भी पैदा कर दिया है। इसके बाद महिला पुलिस ने आरोपी का सड़क पर जुलूस निकाल कर उसे सबक सिखाया।

नवरात्र उत्सव के अवसर पर स्थापित की गई दुर्गा माता की मूर्ति का अपमान करने वाले आरोपी का महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सडकों पर जुलूस निकाला गया। आरोपी ने दुर्गा मंडल में स्थापित मूर्ति के साथ गलत व्यवहार किया। परिसर के नागरिकों ने इस घटना के खिलाफ गिट्टीखदान थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए मुख्यमंत्री से भी आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की थी।

आरोपी की हुई पहचान
गिट्टीखदान पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर दुर्गा मार्शल (महिला पुलिस टीम) के माध्यम से उसे मानवता नगर क्षेत्र में सड़क पर घुमाया। आरोपी का नाम सूरज खोब्रागड़े है और उस पर पहले भी कई थानों मे अपराध दर्ज है। उसने मंडल के कार्यकर्ता पर भी जानलेवा हमला किया था।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस आयुक्त रविंद्र कुमार सिंगल के आदेश के अनुसार, ‘दुर्गा मार्शल’ नामक उपक्रम चलाया जा रहा है। उसी के तहत दुर्गा शक्ति के माध्यम से आरोपी ने जिस स्थान पर अपराध किया था, वहां उसका सड़क पर जुलूस निकाला गया।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»