मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास, 13 वर्षों में दोगुनी हुई प्रति व्यक्ति आय, एक साल में 12,609 रुपये की छलांग
By Ashish Meena
December 5, 2025
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश राज्य आर्थिक विकास के नए अध्याय लिख रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 1 लाख 52 हजार 615 रुपये हो गई है। यह आंकड़ा पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 12,609 रुपये की एक बड़ी छलांग है। आंकड़ों की तुलना बताती है कि वर्ष 2011-12 में जहाँ यह आय मात्र ₹67,301 थी, वहीं सिर्फ 13 वर्षों में यह दोगुनी से भी अधिक हो गई है।
पिछले तीन साल का आंकड़ा देखें तो 2022-23 में 1,27,947 रुपये, 2023-24 में 1,39,713 रुपये और अब 2024-25 में 1,52,615 रुपये प्रति व्यक्ति आय दर्ज की गई है। राज्य के सकल मूल्य वर्धन (GVA) में भी सभी प्रमुख सेक्टरों ने सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है।
मत्स्य पालन क्षेत्र में सबसे ज्यादा 17.84% और रेलवे में 20.51% की शानदार बढ़ोतरी हुई है, जबकि पशुधन, व्यापार-होटल, खनन और संचार जैसे क्षेत्रों में भी 8 से 14 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई है।
Also Read – इंदौर में महिला कांस्टेबल ने किया सुसाइड, घर में फंदे पर लटका मिला शव
राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में मूल्य वर्धन के अनुमानों की तुलनात्मक स्थिति
फसल
बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 1.60 % की वृद्धि
पशुधन
बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 8.39% की वृद्धि
वानिकी
बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 2.91% की वृद्धि..
मत्स्य
बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 17.84 % की बढ़ोतरी..
खनन
बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 8.17% की बढ़ोतरी
विनिर्माण
बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 5.24% की वृद्धि..
बिजली गैस जल आपूर्ति और अन्य उपयोगी सेवाएं
बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 5.96% की बढ़ोतरी
व्यापार मरम्मत होटल और जलपान गृह
बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 9.00% की वृद्धि..
परिवहन और भंडारण
बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 6.93%
राज्य में रेलवे
बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 20.51%
संचार और प्रसारण
बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 11.52% की बढ़ोतरी..
वित्तीय सेवाएं
बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 4.82%
लोक प्रशासन
बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 7.60%
उत्पादों पर आर्थिक सहायता
बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 14.67% की बढ़ोतरी।
आर्थिक प्रगति का आधार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर, राज्य सरकार बुनियादी ढांचे में निवेश, व्यापार सुगमता और किसान-केंद्रित नीतियों पर जोर दे रही है। रेलवे और संचार जैसे क्षेत्रों में हुई यह उच्च वृद्धि सीधे तौर पर लॉजिस्टिक्स और डिजिटल कनेक्टिविटी में हुए सरकारी निवेश को दर्शाती है, जो अंततः व्यापार और आम नागरिकों की आय को बढ़ा रही है।
