मध्यप्रदेश का चमत्कारी हैंडपंप! पहले दिया पानी अब उगलने लगा आग, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

By Ashish Meena
जनवरी 8, 2025

MP News : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक हैंडपंप आग उगलते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो बिजावर तहसील के जैतपुर गांव का बताया जा रहा है।

देखते ही देखते हैंडपंप से आग उगलने की बात धीरे-धीरे पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण हैंडपंप को देखने के लिए पहुंचने लगे।

मामले की जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन को दी गई। मौके पर तहसीलदार और स्थानीय प्रशासन की टीम पहुंची। प्रशासन भी यह नजारा देखकर हैरान रह गई।

Also Read – ब्रेकिंग: दिग्गज अभिनेता का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर, CM मोहन यादव ने जताया दुख

मामला बिजावर ब्लॉक के जैतपुर गांव का है, पांच साल पुराने हैंडपंप मे अचानक आग निकलने लगी। घबराये किसान ने इस बारे मे पुलिस और राजस्व के अमले को जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि यह हैडपंप कुछ सालों तक तो पानी देता रहा। लेकिन अचानक उसने पानी देना बंद कर दिया है। किसान ने ठंड की वजह हैंडपंप के बगल मे आग तापने के लिए अलाव जलाया ,तो हैंडपंप मे अचानक आग लग गई।

हैंडपंप मे आग की सूचना के बाद तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंची। हैंडपंप मे आग कैसे लगी, इसकी जांच के लिये तहसीलदार ने भोपाल की टीम को पत्र लिखा है।

वहीं एसडीएम को ऐसी आशंका है कि हैंडपंप के नीचे मीथेन गैस हो सकती है। लेकिन इसकी जांच रिपोर्ट आ जाये तब पता चलेगा आखिर हैडपंप के नीचे कौन सी गैस है। फिलहाल यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।