मध्यप्रदेश समाधान योजना में जल्द करें आवेदन, सिर्फ 4 दिन बाकी, 90 प्रतिशत तक मिलेगी छूट
By Ashish Meena
फ़रवरी 24, 2026
Samadhan Yojana: मध्य प्रदेश में हजारों परिवार ऐसे हैं जिनके बिजली बिल लंबे समय से बकाया पड़े हैं। कभी आर्थिक परेशानी, कभी फसल खराब होने की चिंता, तो कभी कारोबार में मंदी इन सब कारणों से लोग समय पर बिजली बिल जमा नहीं कर पाए। ऐसे उपभोक्ताओं के लिए अब राहत की आखिरी घड़ी चल रही है। मध्य प्रदेश समाधान योजना 2025-26 का दूसरा और अंतिम चरण खत्म होने में सिर्फ चार दिन बाकी हैं।
राज्य सरकार की इस खास योजना के तहत तीन माह से अधिक के बकायादार उपभोक्ता अपना बकाया बिल एकमुश्त जमा कर 90 प्रतिशत तक सरचार्ज में छूट पा सकते हैं। सरकार का दावा है कि अब तक 20 लाख 26 हजार से ज्यादा उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। अब सवाल यह है कि अगर आपने अभी तक पंजीयन नहीं कराया, तो क्या करें? आइए आसान भाषा में पूरी जानकारी समझते हैं।
मध्य प्रदेश समाधान योजना 2025-26 क्या है?
मध्य प्रदेश समाधान योजना 2025-26 राज्य सरकार की एक राहत योजना है, जिसका मकसद उन उपभोक्ताओं को राहत देना है जिनके बिजली बिल तीन माह से ज्यादा समय से बकाया हैं। इस योजना में उपभोक्ताओं को विलंब से भुगतान पर लगने वाले सरचार्ज (ब्याज) में बड़ी छूट दी जा रही है।
यह योजना 3 नवंबर 2025 को शुरू हुई थी और इसे दो चरणों में लागू किया गया। पहले चरण में ज्यादा छूट दी गई थी, जबकि दूसरे और अंतिम चरण में 50% से 90% तक सरचार्ज माफी का लाभ दिया जा रहा है। दूसरा चरण 28 फरवरी 2026 तक ही मान्य है।
कितने लोगों ने उठाया समाधान योजना का लाभ?
1. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी
- 5 लाख 98 हजार उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया
- 578 करोड़ 97 लाख रुपये मूल राशि जमा
- 272 करोड़ 76 लाख रुपये का सरचार्ज माफ
2. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी
- 7 लाख 44 हजार उपभोक्ता लाभान्वित
- 205 करोड़ 20 लाख रुपये जमा
- 68 करोड़ 6 लाख रुपये सरचार्ज माफ
3. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी
- 6 लाख 84 हजार उपभोक्ता शामिल
- 186 करोड़ 83 लाख रुपये जमा
- 28 करोड़ 16 लाख रुपये सरचार्ज माफ
दूसरे और अंतिम चरण में कितनी छूट मिल रही है?
दूसरा चरण 1 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान 50% से 90% तक सरचार्ज माफी मिलेगी, तीन माह से अधिक के बकायादार उपभोक्ता पात्र होंगे
पंजीयन के लिए कितनी राशि जमा करनी होगी?
घरेलू और कृषि उपभोक्ता कुल बकाया राशि का 10%, गैर-घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ता कुल बकाया राशि का 25% यह राशि जमा कर पंजीयन कराने के बाद उपभोक्ता योजना का लाभ ले सकते हैं।
पंजीयन कैसे करें? आसान प्रक्रिया
1. मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की वेबसाइट: portal.mpcz.in
2. “उपाय” मोबाइल ऐप
3. कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)
4. एमपी ऑनलाइन केंद्र
