इंदौर में बड़ा हादसा, आग लगने से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की मौत, पत्नी और बच्चे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

By Ashish Meena
अक्टूबर 23, 2025

Indore News : इंदौर शहर में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें घर में आग लगने से कार शोरूम के मालिक और नर्मदा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवेश अग्रवाल की मौत हो गई और उनके पत्नी और बच्चे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। प्रवेश अग्रवाल के घर के किचन में आग लगी थी और देखते ही देखते यह पूरे घर में फैल गई। आग की लपटों में प्रवेश और उनका पूरा परिवार घिर गया। धुएं की वजह से उनका दम घुटने लगा।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्रवेश को मृत घोषित कर दिया। प्रवेश की पत्नी रेखा की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उनकी बेटी 14 साल की सौम्या और मायरा 12 साल भी घायल हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रवेश के सौम्या मोटर्स नाम से उनके कई शोरूम हैं। वह पूर्व सीएम कमल नाथ के करीबी थे। प्रवेश ने नर्मदा युवा सेना भी बनाई थी। हादसे के वक्त गार्ड भी मौजूद थे पर कोई मदद करने नहीं पहुंचा।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»