MP में बड़ा हादसा, गाय के बछड़े को बचाने कुएं में उतरे 5 लोगों की मौत, गांव में परसा मातम

By Ashish Meena
जून 24, 2025

MP News : मध्यप्रदेश के गुना में कुएं में गिरेगाय के बछड़े को निकालने उतरे 6 लोगों में से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक हादसे से पहले खुद ही कुएं से बाहर आ चुका था। घटना धरनावदा गांव में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हुई। सूचना मिलने पर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, एसपी अंकित सोनी, GAIL की CISF यूनिट, SDERF समेत पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।

रेस्क्यू टीम ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर कुएं में उतरी और खटिया और रस्सी के सहारे 5 लोगों को कुएं से निकाला। गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि कुएं में संभवतः कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस का रिसाव हुआ। पर अभी लैब टेस्ट करवा रहे हैं, उसके बाद ही और साफ हो पाएगा।

कुएं 70 फीट गहरा, 12 फीट पानी
SDERF टीम के मुताबिक, कुएं में करीब 12 फीट पानी है। जिसकी वजह से रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि कुआं आम के बाग में बना है। मंगलवार सुबह ठेकेदार के लोग आम तोड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान बछड़ा वहां आ गया। उसे भगाया तो वह कुएं में गिर गया। बछड़े को बचाने के लिए एक के बाद एक 6 लोग कुएं में उतरते गए।

ग्रामीणों ने कलेक्टर की गाड़ी को घेरा
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे कलेक्टर की गाड़ी को घेर लिया। उनका कहना है कि ग्रामीण इतनी दूर से पहले आ गए, जबकि धरनावदा पुलिस और एम्बुलेंस समय से नहीं आ पाई। दो लोगों को प्राइवेट एम्बुलेंस से अस्पताल भेजना पड़ा। दो घंटे तक प्रशासन नहीं पहुंचा।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।