MP में बड़ा हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

By Ashish Meena
अप्रैल 10, 2025

MP News : मध्यप्रदेश के जबलपुर से करीब 45 किलोमीटर दूर सोमती नदी में तेज रफ्तार कार पुल से गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सभी लोग चरगंवा से जबलपुर आ रहे थे।

हादसे की जानकारी मिलते ही चरगंवा थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला।

Also Read – नीतीश कुमार को बनाया जाए उप-प्रधानमंत्री…भाजपा नेता ने कर दी बड़ी मांग

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार की बॉडी को सब्बल से फैलाया और अंदर फंसे दो लोगों को सकुशल बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि मृतक भेड़ाघाट थाना के चौकीताल गांव के रहने वाले थे। घटना की जानकारी पुलिस ने मृतकों के परिजन को दे दी है।

कार में कुल 6 लोग सवार थे, बकरा भी था
चरगंवा थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी ने बताया कि गुरुवार की दोपहर को एक सफेद कार में सवार 6 लड़के चरगंवा से जबलपुर जा रहे थे। जैसे ही कार सोमती नदी के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई।

ग्रामीणों की मदद से दो शवों को बाहर निकाल लिया गया है, दो और अंदर फंसे हुए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की कार में एक बकरा भी था, जो जीवित है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»