मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव, कई जिलों के जिला प्रभारी बदले, काम नहीं करने वालों की हुई छुट्टी, देखें लिस्ट

By Ashish Meena
October 9, 2025

MP News : मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव किए गए है। कई जिलों के जिला प्रभारी बदले गए। काम नहीं करने वाले जिला प्रभारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। जिला प्रभारी जो जिलाध्यक्ष बनाए गए उनकी जगह दूसरे नेता की नियुक्ति की गई है।

इसी कड़ी में इंदौर जिला प्रभारी रवि जोशी को भोपाल का प्रभारी बनाया गया है। ग्वालियर ग्रामीण प्रभारी संजीव सक्सेना को इंदौर का जिला प्रभारी बनाया गया। ग्वालियर ग्रामीण संजीव सक्सेना की जगह पीसी शर्मा को प्रभारी बनाया गया। मंदसौर में जयवर्धन सिंह की जगह मनोज राजानी को जिम्मेदारी मिली है।

जयवर्धन सिंह गुना के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं इसलिए जिला प्रभारी की जिम्मेदारी वापस ली गई है। मुरैना में सिद्धार्थ कुशवाह की जगह रामकिंकर गुर्जर प्रभारी बने। पन्ना में संजय यादव की जगह यजभान सिंह बनाये गए जिला प्रभारी। टीमकगढ़ रेखा यादव की जगह राव यादवेंद्र सिंह लेंगे जगह।

निवाड़ी में राव यादवेंद्र सिंह की जगह राम लखन दंडोतिया। सतना में राजा बघेल की जगह सुनील सराफ को जिम्मेदारी मिली। सीधी में अजय टंडन की जगह दिलीप मिश्रा को बनाया गया। उमरिया अनुभा मुंजारे की जगह नीरज बघेल जिला प्रभारी बनाये गए। जबलपुर शहर में हरदा विधायक आरके दोगने की जगह राजकुमार खुराना को जिम्मेदार दी गई। देवास विक्रांत भूरिया की जगह सुरेंद्र सिंह शेरा लेंगे। होशंगाबाद, ओम पटेल को बनाया सुखदेव पांसे। खंडवा में आरके दोगने और रीना बोरासी को जिम्मेदारी मिली है।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena