राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान बड़ी घटना, केरल में धंसा हेलिपैड

By Ashish Meena
अक्टूबर 22, 2025

President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को केरल दौरे पर हैं। 4 दिन वह केरल में रहेंगी। बुधवार को राष्ट्रपति को सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में दर्शन और आरती के लिए पत्तनामथिट्टा में जाना था। इसके लिए राष्ट्रपति पत्तनामथिट्टा के प्रमदम स्टेडियम के हेलीपैड पर राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर को लैंड करना था, लेकिन इस दौरान बड़ी घटना हो गई। लैंडिंग के दौरान हेलीपैड का एक हिस्सा धंस गया। राष्ट्रपति भारतीय एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर में सवार थीं। गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। घटना से राष्ट्रपति की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।

घटना के बाद मौके पर तुरंत पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के कर्मियों ने धंसे हुए स्थान से हेलिकॉप्टर को बाहर निकाला। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें भारी मात्रा में पुलिस बल हेलीकॉप्टर को धक्का मारते हुए दिख रहे हैं।

केरल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबरीमला मंदिर जाने के बाद राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करने की योजना है। इसके बाद राष्ट्रपति वर्कला में शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु के महासमाधि शताब्दी समारोह का भी उद्घाटन करेंगी। वहीं राष्ट्रपति कोट्टायम जिले के पाला स्थित सेंट थॉमस कॉलेज के 75 वर्ष पूरे होने के उत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होने की योजना है। 24 अक्टूबर को एर्णाकुलम स्थित सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति शामिल होंगी।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»