देवास में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार पलटी, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर

By Ashish Meena
अप्रैल 12, 2026

देवास में शनिवार रात करीब डेढ़ बजे भोपाल हाइवे पर नेवरी फाटा के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए सभी लोग ग्राम गुनाई सोनकच के निवासी बताए जा रहे हैं।

जिला अस्पताल के डॉक्टर राहुल गेहलोद ने बताया कि चार लोगों का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में लाया गया था, जिसे प्राथमिक उपचार देकर इंदौर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान शुभम, प्रदीप और मोहित के रूप में हुई है। वहीं, सचिन नामक युवक को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»