मथुरा में भारी बवाल, गौरक्षक बाबा की ट्रक ने कुचलकर हत्या के बाद पथराव-फायरिंग, कई कई पुलिसकर्मी घायल, हालात बिगड़े

By Ashish Meena
मार्च 21, 2026

मथुरा में फरसा वाले बाबा नाम से मशहूर गौ-रक्षक को ट्रक ने कुचल दिया। बाबा के साथियों ने दावा किया कि गौ-रक्षक चंद्रशेखर अपनी बाइक से ट्रक सवार गौ-तस्करों का पीछा कर रहे थे। उन्होंने ट्रक को ओवरटेक कर सामने बाइक खड़ी कर दी। ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी और बाबा को कुचलते हुए फरार हो गया।

बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी इलाके में आग की तरह फैली। देखते ही देखते हजारों की भीड़ दिल्ली-मथुरा हाईवे पर जमा हो गई। आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर हाईवे जाम कर दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया। पथराव भी किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए।

Also Read – भारत में महंगा हुआ पेट्रोल, इतने रुपए बढ़ा प्रीमियम ऑयल का दाम, भोपाल में दाम 117 रुपए प्रति लीटर तक हुए

लोगों ने पुलिस की 5 से 6 गाडियों में तोड़फोड़ की। शीशे तोड़ दिए। इस दौरान फायरिंग भी हुई। हालात बेकाबू होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आंसू गैस के गोले छोड़े। इस बीच, CM योगी ने मामले का संज्ञान लिया। अफसरों को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

जहां बवाल हो रहा है, वहां से 25 किलोमीटर दूर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद हैं। गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर रही हैं। मामला कोसी और छाता थाना क्षेत्र का है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»