मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक! होली-रामनवमी के चलते बदल जाएगा शेड्यूल, RBI का बड़ा अपडेट

By Ashish Meena
फ़रवरी 23, 2026

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो मार्च शुरू होने से पहले ही तैयारी कर लें। मार्च 2026 में बैंक हॉलिडे की लंबी लिस्ट सामने आई है। होली, रामनवमी, ईद और साप्ताहिक छुट्टियों के कारण 10 से 12 दिन बैंक बंद रह सकते हैं।

हालांकि राहत की बात यह है कि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए कई काम घर बैठे किए जा सकेंगे। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 31 मार्च को लेकर बड़ा फैसला लिया है, जिससे वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी।

मार्च 2026 बैंक हॉलिडे लिस्ट

1 मार्च: रविवार

3 मार्च: होली

4 मार्च: होली का दूसरा दिन

8 मार्च: रविवार

14 मार्च: दूसरा शनिवार

15 मार्च: रविवार

19 मार्च: गुड़ी पड़वा/उगादी – कुछ राज्यों में

21 मार्च: ईद-उल-फितर

22 मार्च: रविवार

26 मार्च: श्री राम नवमी

28 मार्च: चौथा शनिवार

29 मार्च: रविवार

31 मार्च को बैंक खुले रहेंगे

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 31 मार्च 2026 को बैंक हॉलिडे रद्द कर दिया है। यह दिन वित्तीय वर्ष 2025-26 का अंतिम दिन है। पहले 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण कुछ राज्यों में बैंक अवकाश घोषित था। लेकिन RBI ने सरकारी लेन-देन, टैक्स भुगतान और GST कलेक्शन को ध्यान में रखते हुए इस दिन बैंक खुले रखने का निर्देश दिया है। इसका मतलब है कि 31 मार्च को बैंक शाखाएं काम करेंगी, ताकि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन जरूरी ट्रांजैक्शन पूरे किए जा सकें।

 

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»