मौसम विभाग ने बारिश पर दिया बड़ा अपडेट, इन राज्यों में चक्रवात का अलर्ट, 15 अक्टूबर से पड़ने लगेगी हल्की ठंड

By Ashish Meena
अक्टूबर 8, 2024

Weather : मानसून जाते-जाते कई राज्यों में बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में ओडिशा, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक के क्षेत्र, कर्नाटक के दक्षिणी भाग, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 8 और 9 अक्टूबर को केरल, माहे, तमिलनाडु, कर्नाटक और लक्षद्वीप में तेज बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार 8 से 10 अक्टूबर के बीच गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा अगले कुछ दिन दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत एनसीआर में आसमान साफ रहेगा। यहां दिन में तेज धूप खिलेगी और सुबह- शाम तापमान सामान्य से 2 डिग्री तक कम रहने का अनुमान है। इसके बाद 15 अक्टूबर से एनसीआर में धीरे-धीरे हल्की ठंड पड़ने लगेगी।

इन जगहों पर चक्रवात की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी केरल और उसके आसपास के क्षेत्रों, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से लेकर दक्षिण में लक्षद्वीप तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन यानी चक्रवात की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा तमिलनाडु, दक्षिण केरल, दक्षिणपूर्व और पूर्वमध्य अरब सागर पर चक्रवात बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में फिलहाल उमस जारी रहेगी। इसके अलावा मुंबई में अभी अगले एक हफ्ते रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं।

45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार मालदीव, लक्षद्वीप क्षेत्रों और निकटवर्ती कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पूर्व के कई हिस्सों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान बना हुआ है। इसके अलावा अरब सागर, केरल तट के साथ-साथ, मन्नार की खाड़ी, उत्तरी तमिलनाडु तट और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।