MP Breaking : देवास में राष्ट्रीय महामंत्री को जिलाध्यक्ष ने मारी गोली, मचा हड़कंप

By Ashish Meena
फ़रवरी 3, 2025

Dewas News : मध्यप्रदेश के देवास जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जय बजरंग सेना के पदाधिकारियों के बीच रविवार शाम सतवास के समीप एक ढाबे पर विवाद हो गया। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री को जिलाध्यक्ष ने गोली मार दी। गोली कंधे पर लगी, प्राथमिक उपचार के बाद घायल को इंदौर रेफर किया गया है, डॉक्टरों के अनुसार हालत खतरे से बाहर है।

अवैध गतिविधियों को लेकर विवाद
विवाद का कारण फरियादी ने अवैध गतिविधियों को लेकर समझाइश देने पर होना बताया है, हालांकि पुलिस दूसरे बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। हमला करने वाले मुख्य आरोपित सहित उसके दो साथियों को भी पुलिस द्वारा राउंड अप कर लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।

Also Read – दिग्गज एक्ट्रेस का निधन, कैंसर ने ली अभिनेत्री की जान, सिनेमा जगत में शोक की लहर

जय बजरंग सेना का राष्ट्रीय महामंत्री
जानकारी के अनुसार, अंकित बावरा निवासी कालापाठा बजरंग सेना का राष्ट्रीय महामंत्री है। वह सतवास-खंडवा मार्ग स्थित कपिल जायसवाल जय बजरंग सेना जिलाध्यक्ष के ढाबे पर आया था। यहां रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे कहासुनी के दौरान विवाद में अंकित को कपिल ने गोली मार दी।

सतवास थाना टीआइ बीडी बीरा ने बताया कि आरोपित कपिल सहित उसके साथ गबरू राठौर, विनोद कोरकू तीनों निवासी सतवास को घेराबंदी करके राउंड अप कर लिया गया है। एक अन्य आरोपित के रूप में करण का नाम सामने आया है, उसकी तलाश में टीम लगी है।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।