MP Breaking News: मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री का निधन, प्रदेश में शोक की लहर
By Ashish Meena
दिसम्बर 6, 2024
MP Breaking News : कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री भारत सिंह का शुक्रवार सुबह रतलाम में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे, इलाज के लिए उन्हें रतलाम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सुबह निधन की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। परिजन भारत सिंह की पार्थिव देह को लेकर रतलाम से उनके निवास स्थान गढ़ी के लिए रवाना हो गए हैं। उनका पार्थिव शरीर आज अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
कल शनिवार सुबह 10.30 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी, इसके बाद ईदगाह के पीछे पारिवारिक मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बता दें कि भारत सिंह कांग्रेस के कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा चेहरा थे। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के कार्यकाल में गृह और उद्योग मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। उनके निधन से राजनीतिक जगत में भी शोक व्याप्त है।
