MP ब्रेकिंग: भाजपा के दिग्गज नेता को आया हार्टअटैक, इंदौर के अस्पताल में भर्ती, विधायक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे

By Ashish Meena
फ़रवरी 22, 2025

MP News : मध्यप्रदेश के शाजापुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भाजपा के बड़े नेता रवि पांडे को हार्ट अटैक आ गया। इस खबर से पूरे इलाके में हड़कप मच गया।

गंभीर हालत में शाजापुर के भाजपा जिला अध्यक्ष रवि पांडे को इंदौर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बीजेपी नेता के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट साझा किया है।

Also Read – मध्यप्रदेश में किसानों को बड़ी सौगात, सिंचाई के लिए पंप देगी सरकार, 5 लाख एकड़ का तय किया लक्ष्य

कार्यकर्ताओं की जुटी भीड़
बता दें कि शुक्रवार को शाजापुर के भाजपा जिला अध्यक्ष रवि पांडे को हार्ट अटैक आ गया। घटना के वक्त मौजूद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों की टीम ने फौरन उनका इलाज शुरू किया। जिला अध्यक्ष की हालत को देखते हुए उन्हें इंदौर रेफर किया गया।

वहीं मामले की जानकारी लगते ही भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरुण भीमावद समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गई। शुक्रवार की रात जिला अध्यक्ष ने अपने बेहतर स्वास्थ्य की जानकारी साझा की और कार्यकर्ताओं से यहां न आने की अपील भी की।

डॉक्टर ने दिया अपडेट
वहीं मामले की जानकारी देते हुए शाजापुर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि, भाजपा नेता रवि पांडे की तबियत ख़राब होने के कारण उन्हें अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर किया गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। फिलहाल उनकी स्थिति अब सामान्य है।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।