MP: गर्लफ्रेंड से तंग आकर 18 वर्षीय राज मीणा ने की आत्महत्या, बाथरूम में लगाई फांसी, आईफोन मांग रही थी लड़की

By Ashish Meena
मार्च 2, 2025

Raj Meena : मध्यप्रदेश के भोपाल के आनंद नगर में 18 साल के युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पिता का आरोप है कि बेटे ने प्रेम प्रसंग के चलते जान दी है। गर्लफ्रेंड उसे परेशान कर रही थी। आए दिन महंगे तोहफे मांगती थी। आईफोन की डिमांड कर रही थी।

युवक का शव रविवार सुबह परिजनों ने बाथरूम में फंदे पर लटका देखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read – किसानों को 5 रुपए में मिलेगा बिजली कनेक्शन, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 30 लाख सोलर पंप भी दिए जाएंगे

भाई की मौत के बाद बहन ने उसकी गर्लफ्रेंड के घर हंगामा कर दिया। बहन ने लड़की को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि पुलिस ने लड़की को छोड़ दिया है।

मृतक राज मीणा (18) कारपेंटर था। वह इंडस्ट्रीयल एरिया में फर्नीचर फैक्ट्री में जॉब करता था। राज के पिता ने बताया कि बेटे का रत्नागिरी में रहने वाली एक लड़की से अफेयर था। बेटे ने यह बात घर में भी बता रखी थी, लड़की दूसरी समाज की थी। हमें शादी से कोई आपत्ति नहीं थी। समझाते थे कि सही उम्र हो जाने पर शादी करा देंगे।

बेटे के प्रेम का फायदा उठा रही थी लड़की
राज के पिता ने बताया कि बेटा उसकी भाभी से सभी बातें शेयर करता था। सुसाइड से एक दिन पहले बेटे ने भाभी को बताया था कि गर्लफ्रेंड गिफ्ट में आईफोन मांग रही है। इससे पहले भी वह कई गिफ्ट लड़की को दे चुका था। लड़की उसे प्रताड़ित करने लगी थी। उसके प्रेम का फायदा उठाकर परेशान करती थी। बात नहीं करने की धमकी देकर उसे तंग करती थी। इसी लड़की के कारण मेरे बेटे की जान गई है।

पिता बोले- लड़की को पुलिस ने छोड़ दिया
राज के पिता का कहना है कि लड़की पर कार्रवाई होना चाहिए। उसकी प्रताड़ना के कारण बेटे की जान गई है। हमने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा, लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया। वहीं पिपलानी थाने के टीआई अनुराग लाल ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के डिटेल बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।