MP News: कलयुगी बाप ने अपनी 22 साल की बेटी से 4 साल तक किया रेप

By Ashish Meena
अक्टूबर 12, 2024

MP Crime News : मध्य प्रदेश के छतरपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। दरअसल, एक 22 साल की लड़की ने अपने पिता पर चार सालों से लगातार रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसने अपने घर वालों से इसकी शिकायत भी की। लेकिन किसी ने भी उसकी कोई मदद नहीं की। आरोपी पिता की उम्र 40 साल है। शिकायत के बाद वह फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित रेप की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, 22 साल की लड़की छतरपुर के लवकुशनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने पुलिस शिकायत में बताया कि उसका पिता करीब चार साल से उसके साथ रेप कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि कि जब वह 18 साल की थी तभी से उसका पिता दुष्कर्म कर रहा है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कुछ ऐसा बताया जो दहला देने वाला है। उसने कहा कि जबरदस्ती डरा-धमका कर उसका पिता उसके साथ संबंध बनाता था। उसने लगातार चार सालों तक उसके साथ रेप किया। रेप के बारे में जब उसने अपने परिजनों को बताया तब किसी ने भी उसकी कोई मदद नहीं की। आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और करीब चार साल बाद वह लवकुशनगर थाने पहुंची। थाने में उसने अपने पिता के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है।

छतरपुर एसपी अगम जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित बलात्कार की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है। उसपर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»