इंदौर में नगर निगम की टीम पर हमला, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने डंडों से पीटा, गायों को भरकर ले जा रहे थे निगमकर्मी

By Ashish Meena
December 25, 2024

Indore : मध्यप्रदेश के इंदौर में क्रिसमस के दिन बुधवार सुबह जमकर बवाल हो गया। इंदौर नगर निगम की टीम को चौतरफा घेरकर जमकर पीटा गया। यह टीम द्वारिकापुरी और राजेंद्र नगर क्षेत्र में बाड़ा तोड़ने के लिए पहुंची थी।

बताया जा रहा है गायों के बाड़ा तोड़ने के बाद और गायों को छुड़ाकर यह टीम जब फूटी कोठी के पास पहुंची तो बजरंग दल के कार्यकर्ता जमा हो गए और गायों को छुड़ाने लगे।

वहीं इस पूरे मामले पर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि निगम की टीम गाय को बहुत गंदे तरीके से ठूंस ठूंसकर वाहनों में भरकर ले जा रहे थे, उनकी हालत खराब थी, इसे देखकर हमारे कार्यकर्ता भड़क गए थे। हमारी भी बैठक चल रही है। निगम को सही से ले जाना चाहिए था।

Also Read – Big Breaking: 67 यात्रियों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, रेस्क्यू जारी, रूस जा रही थी फ्लाइट

उधर, अब निगम की टीम इस हमले के विरोध में द्वारिकापुरी थाने में केस दर्ज कराने के लिए जुटी है। वहीं जहां यह मारपीट हुई है वह वार्ड 82 है जिसमें खुद महापौर पुष्यमित्र भार्गव का निवास है।

मारते हुए कहा- ‘बोलो गाय माता है’
निगम की टीम पर जो हमला हुआ है इसमें नारे लगाए गए जय-जय सियाराम। साथ ही निगमकर्मी को मारते हुए कहा जा रहा है कि गाय माता है बोलो, फिर उसे डंडों से पीटा जा रहा है। जमकर हंगामा, नारेबाजी, मारपीट के साथ ही गाड़ियों को फोड़ा गया है।

निगम की टीम को दौड़ा कर पीटा
निगम की टीम पर हुए हमले का जो वीडियो सामने आया है इसमें साफ दिख रहा है कि कुछ लोग निगम की टीम पर लाठियों से हमला कर रहे हैं। उन्हें घेरकर मारा जा रहा है। पुलिस बीच-बचाव की कोशिश कर रही है लेकिन उनका भी भारी भीड़ में कोई जोर नहीं चल रहा है। निगम कर्मी दौड़ते हुए गिर रहे हैं फिर भी उन्हें पीटा जा रहा है।

Also Read – ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से मच गया बवाल, भड़क गई हिंसा, 21 लोगों की मौत

तोड़ी गई गाड़ियां
मौके पर आई निगम की गाड़ियों पर भी जमकर लाठियां भांजी गई और उन्हें तोड़ा गया। इस घटना में 20 गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। निगम की टीम खुद को बचाने के लिए मौके से भागी। वहीं मारपीट के दौरान जमकर नारे लग रहे हैं। इसमें गाय के सम्मान में नारा लगाया जा रहा है।

निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने क्या कहा?
वहीं इस पूरे मामले पर निगम आयुक्त शिवम वर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने आगे कहा कि टीम की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। पकड़े गए पशुओं को हातोद भेजा जाएगा।

असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। सभी के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। मुझे हमारी टीम पर गर्व है क्योंकि विपरीत हालातों में भी सभी के अपने कर्तव्यों का पालन किया।

क्या निगम कराएगा केस?
कुछ दिनों पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त शिवम वर्मा दोनों के ही बयान आ चुके हैं कि निगमकर्मियों के खिलाफ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इसी मामले में पार्षद लाल बहादुर वर्मा के खिलाफ निगमकर्मी को अपशब्द कहने पर केस दर्ज कराया था।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena