देवास जिले के खातेगांव में हत्याकांड, साले ने गमछे से गला घोटकर जीजा को मौत के घाट उतारा, पत्‍नी भी थी शामिल

By Ashish Meena
अक्टूबर 4, 2024

Khategaon News : देवास जिले के खातेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत 2 दिन पहले सड़क किनारे पड़े मिले युवक के शव के मामले में मर्ग जांच के बाद गुरुवार को हत्या केस अज्ञात आरोपित पर दर्ज करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया। युवक की हत्या उसके साले ने ही गमछा से गला घोटकर की थी।

इसमें साले के मौसेरे भाई, मृतक की पत्नी और साले की पत्नी ने भी सहयोग किया था। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के परिजनो को सूचित कर पीएम करवाया गया। मृतक संतोष की गर्दन पर चोट व नाखून के निशान पाये गये। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में गला घोटने से मौत होना पाया गया। इसके आधार पर पुलिस ने गुरुवार शाम को अज्ञात आरोपित पर हत्या का केस दर्ज किया। जांच में पुलिस को पता चला कि 8 दिन पहले संतोष व उसकी पत्नी अनीता का झगड़ा हो गया था तब अनीता अपने भाई तुलसीराम के पास खातेगांव में रहने आ गई थी।

Also Read – किसानों को फ्री में मिलेंगे फसल के बीज, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में किया बड़ा ऐलान

इसके बाद 1 अक्टूबर को संतोष अपने गांव के सुगन के साथ बाइक से अपनी पत्नी अनीता को लेने खातेगांव आया था। जब शाम तक संतोष घर पर नहीं आया तो उसके पिता सुरेश ने सुगन के घर जाकर उससे पूछा कि संतोष क्यो नही आया तब उसने बताया संतोष खातेगांव में ही उसके साले तुलसीराम के घर रुक गया था। घटना के संबंध मे मृतक संतोष के साले तुलसीराम एवं मौसेरे भाई प्रकाश बारेला से पूछताछ की गई। इसमें यह तथ्य सामने आया कि अपनी पत्नी अनीता व बच्चों को लेकर जाने की बात पर से संतोष का विवाद अपने साले एवं पत्नी से हुआ।

इसी बात से क्षुब्ध होकर संतोष के साले तुलसीराम जमरे निवासी श्यामपुरा थाना सिद्धीकगंज जिला सीहोर के द्वारा गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। उक्त कृत्य मे तुलसीराम की मदद उसके मोसेरे भाई प्रकाश निवासी श्यामपुरा थाना सिद्दीकगंज जिला सीहोर एवं तुलसीराम की पत्नी मायाबाई, संतोष की पत्नी अनीता ने की। बाद में शव को तिवड़िया के कच्चे रास्ते पर फेंक दिया गया।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»